{"_id":"124-46587","slug":"Lucknow-46587-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एसएससी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एसएससी परीक्षा
Lucknow
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को लिपिक पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। राजधानी में पंजीकृत करीब 16,000 अभ्यर्थियों के लिए 23 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में करीब 70 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग की ओर से रविवार को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में लिपिक पद पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। राजधानी के 23 केन्द्रों पर करीब 12 ,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह 10.00 से दोपहर 12 बजे के बीच चली, जिसमें 200 अंकों के जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, जनरल इंजीनियरिंग की ऑब्जेक्टिक टाइप के प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच आयोजित की गई। प्रश्न पत्र सामान्य था। हालांकि, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यूनिवर्सल मोन्टेसरी स्कूल का पता स्पष्ट न होने के कारण दो दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन