फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बैंक से निकले बुजुर्ग से 50 हजार लूटे

बैंक से निकले बुजुर्ग से 50 हजार लूटे

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बैंक से रकम लेकर निकले लोगों को निशाना बनाने वाले बाइकर्स गैंग ने शुक्रवार दोपहर मानकनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। पुलिस लुटेरों को कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

आशियाना के सेक्टर-एम निवासी आरपी श्रीवास्तव एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार दोपहर वे कृष्णानगर क्षेत्र की पूरननगर ढाल स्थित सेंट्रल बैंक से अपनी पत्नी के खाते से 50 हजार रुपये निकाल कर आलमबाग चौराहे की तरफ पैदल जा रहे थे। बैंक से थोड़ी दूर पहुंचे ही थे कि पीछे से आई बाइक उनके पास में रुकी और पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर नोटों से भरा बैग लूट लिया। बुजुर्ग आरपी श्रीवास्तव शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़े। आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस बीच लुटेरे नजरों से ओझल हो चुके थे। आरपी श्रीवास्तव ने मानकनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि बैग में 50 हजार रुपये, बस की एक साल का एमएसटी, पहचानपत्र, सेलफोन व अन्य सामान था। पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने आरपी श्रीवास्तव का बैंक से पीछा किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। विवेचना अधिकारी को बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाइकर्स गैंग ने 6 अक्तूबर को हजरतगंज में डीएम आवास के पास बैंक से निकले शेयर व्यापारी से दिनदहाड़े छह लाख रुपये लूटे और आधे घंटे में ही कृष्णानगर में रेलवे ठेकेदार से तीन लाख रुपये लूटकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व हुलिये के आधार पर बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा किया लेकिन अभी तक लुटेरों की हवा तक नहीं पा सकी। इस बीच गैंग ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed