फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   फायरिंग कर फिल्मी अंदाज में छात्र का अपहरण

फायरिंग कर फिल्मी अंदाज में छात्र का अपहरण

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चंद्रिकादेवी रोड पर देवरई गांव के सामने शुक्रवार सुबह कार सवार रईसजादों ने फायरिंग करते हुए फिल्मी अंदाज में छात्र का अपहरण कर लिया। उन्होंने छात्र को कई किलोमीटर दूर बीकामऊ खुर्द गांव ले जाकर जमकर पिटाई की। इस बीच, अपहृत छात्र उन्हें चकमा देकर भाग निकला और थाने पहुंचा। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीकेटी के गांव कठवारा निवासी महेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू बीकेटी इंटर कॉलेज में बारहवीं और अभय प्रताप सिंह बीकेटी कस्बे के चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में बीएससी कृषि द्वित्तीय वर्ष के छात्र हैं। शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे महेंद्र व अभय बाइक से बीकेटी जा रहे थे। चंद्रिकादेवी रोड पर देवरई कलां गांव के पास कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर छात्रों को रोका। उनके साथ एक बाइक पर सवार दो और छात्र थे। बाइक सवार छात्रों ने उतरते ही तमंचा निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। तभी कार से दोनाली बंदूक लेकर उतरे एक युवक ने भी हवा में कई राउंड फायरिंग की। रईसजादे दोनों छात्रों पर टूट पड़े और पिटाई शुरू कर दी। फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। अभय भागकर सड़क के किनारे झाड़ी में छिप गया। इसके बाद रईसजादों ने महेंद्र को जबरन कार में डाल दिया और हवा में फायरिंग करते हुए बीकामऊ खुर्द गांव की ओर भाग गए। वहां रईसजादों ने छात्र की जमकर पिटाई की। डेढ़ घंटे बाद महेंद्र किसी तरह चकमा देकर रईसजादों के चंगुल से भाग निकला और एक बाइक सवार की मदद से बीकेटी कस्बा पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर देवरई खुर्द निवासी बबलू सिंह, छोटकऊ सिंह, गौरव सिंह, लव सिंह व बीकामऊ खुर्द निवासी पल्लू सिंह और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ अपहरण, जानलेवा हमला करने व 7 क्रिमिनल एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। एसओ बीकेटी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पहले बीकेटी व बीकामऊ गांव के कुछ दबंग युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसी को लेकर दोनों गांवों के युवकों के बीच रंजिश चल रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed