फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया

पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के माल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नशे में धुत पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। चरित्रहीनता के शक पर बर्बरतापूर्वक पत्नी की पिटाई की। पति व उसके भाइयों ने हाथ-पैर बांधकर उसे उल्टा लटका दिया और सिर मूंड दिया। बिजली के वायर से आधी रात तक पिटाई की। सूचना पर पहुंचे महिला के भाई व पिता उसे लेकर थाने गए तो पुलिस ने सुबह आने की बात कहकर भगा दिया। रात भर पीड़ित महिला थाने के बाहर तड़पती रही। सुबह मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने पीड़ित महिला को सीएचसी माल में भर्ती कराया और पति व उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इस मामले की जानकारी होेने पर एसएसपी ने एसओ जगदीश यादव को लाइन हाजिर कर दिया जबकि दरोगा सत्यदेव सिंह और कांस्टेबल रामशंकर को निलंबित कर दिया है। माल थाना क्षेत्र के केड़ौरा गंाव निवासी शिवकुमार, उसके भाई रामू व शिवबरन अवैध शराब की फैक्ट्री चलाते हैं। ग्रामीणों की मानें तो शिवकुमार के पास दूर-दराज से अपराधियों का जमघट लगता है। बीती रात शिवकुमार शराब के नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी सुदामा (40) के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए उस पर बरसने लगा। पत्नी के विरोध करने पर शिवकुमार उसे बेतहाशा पीटने लगा। शोर सुनकर शिवकुमार के भाई रामू व शिवबरन भी आ गए। सुदामा की चरित्रहीनता के बारे में सुनने के बाद तीनों भाइयों ने उसे घर के बरामदे में उल्टा लटकाकर ब्लेड से सिर मूंड दिया और बिजली के वायर से घंटों पीटा। इतना ही नहीं, पति व उसके भाइयों ने सुदामा के संवेदनशील अंगों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। सुदामा के चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां जुट गए, लेकिन दबंग शिवकुमार ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

महिला के भाई और पिता के आते ही भाग निकले ः बाद में ग्रामीणों की सूचना पर सुदामा के भाई किसान व पिता कल्लू तथा उसके गांव के अन्य ग्रामीण केड़ौरा गांव पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही शिवकुमार व उसके भाई भाग गए। सुदामा के भाई व पिता उसे लेकर माल थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें यह कहकर थाने से भगा दिया कि सुबह एसओ आएंगे तब आना। पूरी रात पीड़ित महिला थाने के बाहर तड़पती रही। सुबह मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने उसे सीएचसी माल में भर्ती कराया और महिला की तहरीर पर पति शिवकुमार, देवर रामू व शिवबरन के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला के साथ बर्बरता की खबर सुनकर एएसपी देहात सभाजीत और सीओ मलिहाबाद राजेश सक्सेना पहुंचे तथा ग्रामीणों से अलग-अलग बात की और उन्हें समझाकर शांत कराया। पीड़ित महिला के परिवार वालों ने अफसरों से माल पुलिस के रवैए की शिकायत की। इस पर एएएसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुदामा की 22 साल पहले शादी हुई थी। उसके चार बच्चे सरोजनी (16), कुलदीप (12), कल्पना (8), अमित (4) हैं। बच्चों को उसकी मां केसाथ नाना के घर भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed