फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   सरेराह सिपाही की पत्नी को अगवा करने का प्रयास

सरेराह सिपाही की पत्नी को अगवा करने का प्रयास

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सूबे की राजधानी में भी महिलाओं का घर से निकलना सुरक्षित नहीं है। बेखौफ शोहदों ने हजरतगंज क्षेत्र में रविवार की रात पुलिसकर्मी पति के साथ होटल से खाना खाकर निकली महिला से न सिर्फ सरेराह छेड़खानी की बल्कि, उसे कार में उठा ले जाने का प्रयास भी किया। महिला ने किसी तरह खुद को चंगुल से छुड़ाया और पति की मदद से शोहदों का चार किमी पीछा करके एक को कार समेत पकड़ा। उसकी पिटाई करके हजरतगंज कोतवाली ले गई लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके दंपती को टरका दिया।
विज्ञापन

रहीमनगर नई बस्ती निवासी एक पुलिसकर्मी रविवार रात अपनी पत्नी को साथ लेकर पूजा की सामग्री खरीदने निकला था। नरही बाजार में खरीददारी के बाद दंपती ने लालबाग स्थित एक होटल में खाना खाया। होटल से निकली महिला सड़क के किनारे खड़ी थी और पति थोड़ी दूर स्थित दुकान से सिगरेट खरीदने लगा। इस बीच कार सवार शोहदे आ धमके। सड़क किनारे खड़ी महिला से छेड़खानी करते हुए उसे कार में घसीटने लगे। पत्नी की चीख सुनकर पुलिसकर्मी दौड़ा। इस पर महिला को छोड़ शोहदों ने कार दौड़ा दी। पुलिसकर्मी ने बाइक से उनका पीछा किया और पिछली सीट पर बैठी पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके वारदात की सूचना दी। दंपती ने हुसैनगंज के राणा प्रताप चौराहे के पास कार को ओवरटेक करके रुकवा ली। महिला ने चाभी निकालने के साथ ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक को पकड़ लिया। इस बीच पुलिस को आते देख अन्य युवक भाग निकले। महिला ने पकड़े गए युवक की पिटाई की और पति की मदद से उसे हजरतगंज कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंपते हुए छेड़खानी, अपहरण के प्रयास व अन्य आरोपों की तहरीर दी। पकड़े गए युवक ने खुद को सआदतगंज के वजीरबाग निवासी मोहम्मद फारूख बताया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय फारूख को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में बंदी बनाया और उसकी कार सीज कर दी। शोहदे के खिलाफ मामूली कार्रवाई व अपनी रिपोर्ट दर्ज न होने की जानकारी पर महिला ने एसएसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने फारूख व उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed