{"_id":"b712f876-a47a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"5-years-woman-s-rape-child-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल रेप के बाद महिला की सौदेबाजी, बच्ची को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल रेप के बाद महिला की सौदेबाजी, बच्ची को बेचा
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवक पांच साल तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला के शादी की जिद करने पर आरोपी उसकी मासूम बच्ची को उठा ले गया और 50 हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
यहीं नहीं आरोपी की एक रिश्तेदार हमदर्दी दिखाकर पीड़िता को अपने साथ ले गई, लेकिन उसने भी महिला का सौदा करने की कोशिश की। तब महिला किसी तरह भागकर बहादुरगढ़ थाने पहुंची। मामला उत्तरप्रदेश के हापुड़ जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर का है।
विज्ञापन
थाना बहादुरगढ़ पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले वह दिल्ली जा रही थी, स्टेशन पर गढ़ का एक युवक मिला। वह शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले आया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि युवक 5 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जबकि उसने शादी की जिद पकड़ी तो वह आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर ले गया। जिसे उसने एक माह पहले 50 हजार रुपये में बेच दिया। उसी दौरान आरोपी की एक रिश्तेदार घर पहुंची, वह हमदर्दी का दिखावा कर उसे अपने साथ ले गई।
आरोप है कि कुछ दिन बाद ही वह महिला उसे एक लाख रुपये में बेचने के मकसद से नोएडा के कुछ लोगों से सौदेबाजी करने लगी। भनक लगते ही पीड़िता भागकर थाने पहुंची।
महिला की तहरीर के आधार पर उसे बेचने की साजिश करने वाली महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यौन शोषण और बच्ची को बेचने के मामले में पीड़िता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां महिला के बयान दर्ज किए गए।