{"_id":"4c427bec-5a84-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"41-thousand-new-teachers-recruits-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः 72,825 शिक्षकों की भर्ती के बाद 41 हजार नई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः 72,825 शिक्षकों की भर्ती के बाद 41 हजार नई भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही 41,000 और शिक्षकों के पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने अनौपचारिक शिक्षा के अनुदेशकों की योग्यता के अनुसार समायोजन के मामले पर प्रदेश स्तर पर प्रयास के साथ केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि 41 हजार शिक्षक पदों पर कला, शारीरिक व व्यवसायिक शिक्षक भर्ती होंगे। केंद्र सरकार की नीतियों पर बरसते हुए चौधरी ने कहा कि यह सरकार कभी अनौपचारिक शिक्षा शुरू करती है कभी प्रौढ़ शिक्षा और बाद में बंद कर देती है।
विज्ञापन
इससे अवसर से वंचित होने वाले लोगों का भार प्रदेश सरकार पर आ जाता है। ऐसे ही अब केंद्र ने नई साक्षर भारत योजना शुरू की है। चौधरी ने कहा कि अनौपचारिक शिक्षकों की मांगों से वे सहमत हैं। 21 जनवरी को दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वह अनौपचारिक अनुदेशकों का मामला उठाएंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि वह उनके हितों को लेकर हमेशा साथ हैं। जंतु उद्यान राज्य मंत्री शिव प्रताप यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के सामने अनौपचारिक शिक्षकों की मांगें उठाएंगे और इस पर कार्यवाही कराने का प्रयास करेंगे।