फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   2 policemen suspended in Deoband violence

देवबंद उपद्रव: इंस्पेक्टर-चालक निलंबित, सीओ हटाए गए

Thu, 25 Apr 2013 12:12 AM IST
देवबंद/ब्यूरो
देवबंद/ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
2 policemen suspended in Deoband violence

फल विक्रेता की मौत के बाद नगर में हुए बवाल में इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर गई। सीओ को शासन ने हटा दिया।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

फल विक्रेता अफजाल की मौत के बाद मंगलवार रात शहर में बवाल हो गया था। गुस्साई भीड़ ने कई स्थानों पर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस जीप समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने पुलिस को भी नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की गई।

एसपी देहात के गनर संदीप राघव की एके-47 राइफल तक छीन ली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी आगजनी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह दूसरे रास्ते से निकल जान बचाई।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने नेताओं को भी दौड़ाकर पीटा। मेरठ रेंज के आईजी भवेश कुमार और डीआईजी डीसी मिश्रा रात करीब पौने ग्यारह बजे देवबंद पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। करीब 11 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर शव कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में लापरवाही और आरोप के चलते शासन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवीर सिंह चौहान और उनके ड्राइवर ब्रजवीर सिंह को निलंबित कर दिया। सीओ चरण सिंह यादव को हटा दिया गया।

कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर यशवीर सिंह चौहान की ओर से 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध असलहों से पुलिस पर जानलेवा हमला, फायर करना, पथराव, एके-47 रायफल छीनकर ले जाना, सरकारी संपत्ति में आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों में मामला दर्ज कराया है।

आरोपियों को नहीं बक्शा जाएगा: एसएसपी
देवबंद। एसएसपी विजय यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएचओ और उनके चालक को आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया।

सीओ को भी बदल दिया गया। मामले की गहन जांच की जा रही है।

आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिंसा में इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस की जीप, एक बाइक और बुलेरो को बलवायियों ने फूंका। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए देवबंद में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर की पुलिस के अलावा आरआरएफ और पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं।


मृतक के आश्रितों को पांच लाख मिले

देवबंद में फल विक्रेता की मौत के बाद मचे बवाल को शांत कराने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।

बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने लखनऊ के आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक राशि का चेक मृतक के परिजनों को दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed