फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   15 thousand in the First Division, the food - drink Free

15 हजार में फर्स्ट डिवीजन लो, खाना-पीना मुफ्त मिलेगा

Sat, 16 Mar 2013 12:25 PM IST
इलाहाबाद/चंद्रप्रकाश उपाध्याय
इलाहाबाद/चंद्रप्रकाश उपाध्याय Updated Sat, 16 Mar 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
15 thousand in the First Division, the food - drink Free
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया ने नकल के नए मानक गढ़ दिए हैं। हाईस्कूल, इंटर में पास होने से लेकर बेहतर अंक दिलाने तक के रेट खोल दिए गए हैं। बहरिया, मऊआइमा, होलागढ़, फूलपुर, मेजा और कौशाम्बी में बड़े पैमाने पर सामूहिक नकल, अलग से बोलकर लिखाने, कापी बाहर लिखकर जमा कराने के रेट तय हैं। नकल माफिया ने परीक्षा पास कराने के साथ बाहर से आए परीक्षार्थियों के रहने और खाने तक की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन


पैसे के हिसाब से नंबर की पूरी गारंटी दी गई है। प्रथम श्रेणी के लिए पंद्रह से बीस हजार, द्वितीय श्रेणी के लिए आठ से दस हजार और पास होने के लिए तीन से पांच हजार तक वसूले जा रहे हैं। पैसे के हिसाब से ही परीक्षार्थियों को केंद्रों पर अलग-अलग ग्रुप में बैठाकर प्रश्न पत्र हल कराया जा रहा है। इस मामले में कई कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहरिया के जाम्हा गांव स्थित इंदिरा गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक ने डीआईओएस को पत्र लिखकर प्रिंसिपल पर सामूहिक नकल का आरोप लगाया है। होलागढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर नकल कराने के लिए परीक्षार्थियों को एक-एक हजार रुपये जमा कराने का फरमान जारी किया गया है। पैसा न जमा करने वाले परीक्षार्थियों को धमकी दी जा रही है। वहां के प्रधान ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में तेज है। बावजूद इसके उससे भी रुपये मांगे गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और एसएसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के ‘महाकुंभ’ में इस बार बाहरी जिलों के साथ दूसरे प्रदेशों से भी भारी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होने पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिन्हें परीक्षा के दिन ही प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया गया। फूलपुर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके के चार परीक्षा केंद्रों पर बांदा, इटावा, मैनपुरी, चित्रकूट, झांसी, मेरठ आदि जगहों से करीब डेढ़ सौ छात्र परीक्षा देने पहुंचे हैं। जयकिशन इंटर कालेज, चौधरी महादेव कालेज, बनकटा कालेज में ऐसे कई छात्र चिह्नित किए गए लेकिन सभी कागज होने के कारण उन्हें परीक्षा से बाहर नहीं किया जा सका।

नकल माफिया ने परीक्षा पास कराने के साथ ही इनके रहने और खाने तक की भी व्यवस्था की है। एक-एक छात्र से पंद्रह से बीस हजार तक वसूले गए हैं। छात्रों की मानें तो परीक्षा फार्म भरते समय ही सौदा तय हो गया था। मेजा इलाके के दो परीक्षा केंद्रों पर झांसी और बिहार से भारी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे हैं। उन्हें पैसा लेकर खुलेआम नकल कराई जा रही है। कक्ष निरीक्षक देवधर मिश्र, शशिधर पटेल, किशन पाल सिंह, महेंद्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने इस गड़बड़ी की लिखित शिकायत की है।


मऊआइमा के आदर्श ग्राम इंटर कालेज चकश्याम उर्फ पूरे हिंछा के परीक्षार्थियों ने बताया कि उनसे नकल कराने के लिए डेढ़ हजार की डिमांड की गई है। हाईस्कूल की हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में जिन बच्चों ने पैसा नहीं जमा किया था उन्हें अलग बैठाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि जहां से भी गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं, कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed