Aadhaar Card Expiry: देश में आधार कार्ड का इस्तेमाल एक अहम दस्तावेज के रूप में किया जाता है। आधार कार्ड के बिना कई सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिलता है। आधार कार्ड का इस्तेमाल हर काम के लिए किया जा सकता है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पैन कार्ड बनवाने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आधार कार्ड एक्सपायर भी होते हैं? अगर आपका आधार कार्ड एक्सपायर हो जाता है, तो आपको क्या कदम उठाने चाहिए। आधार कार्ड की वैलिडिटी कितने दिन की होती है? आइए आज आपको इसकी पूरी जानकारी बताते हैं।
Aadhaar Card Expiry: क्या आपका भी आधार कार्ड हो गया है एक्सपायर? ऐसे चेक करें वैधता और अपडेट
कब तक वैध रहता है आधार कार्ड?
अगर किसी का आधार कार्ड जारी किया जाता है, तो वो पूरे जीवन वैध रहता है। लेकिन नाबालिगों के मामले में ऐसा नहीं होता है, क्योंकि उनका आधार कार्ड कुछ समय के लिए वैध होता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड नीले रंग का होता है। इसको बाल आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है। जब बच्चा पांच साल का हो जाता है, तो आधार कार्ड को भी अपडेट करना जरूरी होता है।
आधार कार्ड एक्टिव कराने के लिए क्या करें?
अगर आप बाल आधार कार्ड को पांच साल बाद अपडेट नहीं कराते हैं, तो वह डिएक्टिव हो जाता है। ऐसे में आधार कार्ड को एक्टिव कराने के लिए बॉयोमैट्रिक डाटा अपडेट कराना जरूरी होता है। बाल आधार कार्ड के स्थान पर दूसरा आधार कार्ड जारी होता है।
PM Kisan Yojana: कई किसानों को नहीं मिलेगा 16वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है वजह
इस आधार कार्ड को 15 साल पर भी अपडेट कराना होता है, जिससे आपका आधार कार्ड एक्टिव रहे और सही जानकारी अपडेट रहे।
MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके बच्चे के भविष्य को करें सुरक्षित, मिल सकते हैं 34 लाख
आप सबसे पहले आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
अब होमपेज पर 'आधार सर्विस पर' के तहत 'आधार संख्या वेरिफाई करें ' विकल्प पर क्लिक करिए
इसके बाद आप 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और इसके बाद अपना आधार वेरिफाई कर सकते हैं
अब वेरिफाई बटन पर क्लिक करके इसकी जांच कर सकते हैं