फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Post office senior citizen saving scheme registration process, benefits, interest rate utility news in hindi

Investment Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बनाएगी लखपति, पांच साल निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 14 लाख

Sun, 18 Dec 2022 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 03:17 PM IST
सार

Post office senior citizen saving scheme: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस बचत योजना की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है।

विज्ञापन
Post office senior citizen saving scheme registration process, benefits, interest rate utility news in hindi
Post office senior citizen saving scheme - फोटो : Istock

विस्तार

Post office senior citizen saving scheme: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। देश में एक बड़ी आबादी वरिष्ठ नागरिकों की है। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिक अपने बचत के पैसों को बैंक में जमा करते हैं। हालांकि, बैंक में जमा किए गए इन पैसों पर उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक अपने रिटायरमेंट के पैसों को पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर निवेशकों को 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 60 या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति ही निवेश कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप एक हजार रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आप अधिकतम 15 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं नकली चाय पत्ती का इस्तेमाल, ऐसे करें असली नकली में पहचान
विज्ञापन


इस बचत योजना में केवल पांच सालों के लिए ही निवेश किया सकता है। वहीं कुछ परिस्थितियों में पांच साल की इस निवेश अवधि को तीन साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अगर आप भी पांच साल निवेश करके 14 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए आपको इस स्कीम में एक मुश्त 10 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट 5 सालों के लिए करनी है।

 

LIC Jeevan Anand Policy: 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, ऐसे करें स्कीम में निवेश

पांच सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 14,28,964 रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में खाता खुलवा कर निवेश शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed