फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   LIC Jeevan Anand Policy Benefits Calculator Registration Process know all details here

LIC Jeevan Anand Policy: 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, ऐसे करें स्कीम में निवेश

Sun, 18 Dec 2022 11:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 11:59 AM IST
सार

इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) है।

विज्ञापन
LIC Jeevan Anand Policy Benefits Calculator Registration Process know all details here
LIC Jeevan Anand Policy - फोटो : istock

विस्तार

LIC Jeevan Anand Policy: देश में एक बड़ी आबादी एलआईसी की विभिन्न स्कीम्स में निवेश करना पसंद करती है। किन्हीं और योजनाओं की बजाए एलआईसी की स्कीम्स में निवेश करना लोग सुरक्षित समझते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) है। एलआईसी की इस योजना में आप कुछ पैसों को निवेश करके लाखों रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इस स्थिति में आप एलआईसी की इस योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी की स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम का प्रीमियम टर्म पॉलिसी की तरह ही है। आपको उतने समय तक इस स्कीम में निवेश करना होगा, जितने समय की पॉलिसी होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

LIC Jeevan Anand Policy Benefits

एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश करने पर आपको बोनस का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में 125 फीसदी का डेथ बेनिफिट दिया जाता है। 
विज्ञापन

 

जानना जरूरी: प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी का न्यूनतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपये का है। वहीं अधिकतम की कोई सीमा तय नहीं की गई है। अगर आप भी इस स्कीम में 45 रुपये की बचत करके 25 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं इसके गणित के बारे में। 

 

New Year 2023: नए साल पर बेटी को दें तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके उसके भविष्य को करें सुरक्षित

आपको इस स्कीम में आवेदन करने के बाद हर महीने 1358 रुपये (हर दिन 45 रुपये की बचत) का निवेश करना है। वहीं आपको मैच्योरिटी की अवधि कुल 35 सालों के लिए चुननी है। 

अगर आप 35 सालों तक इस राशि को नियमित जमा करते रहते हैं। ऐसे में आप 35 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय कुल 25 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed