PM Janman Yojana: जारी हुई प्रधानमंत्री जनमन योजना की पहली किस्त, एक लाख से अधिक जनजातीय लोगों को मिला फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए जनमन योजना के अंतर्गत पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के कमजोर जनजातीय समूहों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कई दूसरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा-अभियान योजना के तहत पीएम आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त का लाभ करीब 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार करना चाहती है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सरकार इस पर करीब 24 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना की शुरुआत सरकार ने 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के दौरान आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर की थी।
पीएम जनमन योजना के अंतर्गत गरीब जनजातीय समूहों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वन धन विकास केंद्रों को भी खोला जाएगा। यही नहीं इस योजना में एक लाख घरों में ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करना भी शामिल किया गया है।
PM Awas Yojana Kist Live: लाभार्थियों को मिली पहली किस्त की सौगात, पीएम मोदी कर रहे हैं लाभार्थियों से संवाद
योजना के अंतर्गत देश में गरीब आदिवासियों तक शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों को पहुंचाया जाएगा।