फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas Yojana Kist: खाते में भेजी गई पहली किस्त, पीएम मोदी ने किया लाभार्थियों से संवाद

Mon, 15 Jan 2024 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Jan 2024 02:42 PM IST
खास बातें

Pradhan Mantri Awas Yojana First Installment Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 15 जनवरी 2024 को जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत पहली किस्त जारी की।
पीएम इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं।

विज्ञापन
PM Awas Yojana 2024 Live Updates: PM Narendra Modi to Release First Installment Of PMAY
पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की पहली किस्त। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:36 PM, 15-Jan-2024
पिछले दो महीनों में जनजातीय समुदाय के विकास की दिशा में पीएम जनमन योजना के तहत जो कदम उठाए गए, उस पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

02:12 PM, 15-Jan-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज आदिवासी समाज देख और समझ रहा है कि कैसे हमारी सरकार जनजातीय संस्कृति और उनके सम्मान के लिए काम कर रही है।"

विज्ञापन
01:53 PM, 15-Jan-2024
इस योजना के अंतर्गत एक लाख घरों में ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली और सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करना भी शामिल किया गया है। 
01:25 PM, 15-Jan-2024
संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - आज देश में वो सरकार है, जो दूर-सुदूर जंगलों में रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों के बारे में सोचती है। आज देश में वो सरकार है, जो देश में गरीबों की मुश्किलों को कम करने के लिए काम कर रही है। 
01:23 PM, 15-Jan-2024
संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने कहा - दूर-सुदूर जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और मुश्किल परिस्थितियों में रहने वाली जनजातीय समहूों तक विकास के अवसर को पहुंचाने के लिए इस महा-अभियान को शुरू किया गया।  
01:09 PM, 15-Jan-2024
पीएम मोदी झारखंड के गुमला के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:07 PM, 15-Jan-2024
जशपुर, छत्तीसगढ़ की दीप समूह #SHG की मन कुमारी जी ने प्रधानमंत्री जी से संवाद करते हुए कहा की #PMJANMAN के तहत उन्हें पक्का आवास, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनैक्शन, और नल से जल योजना का लाभ मिला है |
 
12:51 PM, 15-Jan-2024
आंध्र प्रदेश के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
 
12:42 PM, 15-Jan-2024
अब पीएम मोदी महाराष्ट्र के नासिक के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं।
12:31 PM, 15-Jan-2024
मध्य प्रदेश के शिवपुरी ब्लॉक के लाभार्थियों से पीएम नरेंद्र मोदी बातचीत कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed