जरूरत की खबर: इस तरीके से बिना केमिकल के सिर्फ दो दिन में पका सकते हैं केले, दादी मां ने बताई शानदार तकनीक
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिल को देखा जा सकता है। वह बता रही हैं कच्चे केले को कैसे दो दिन में ही पकाया जा सकता है? इसके साथ ही स्वाद भी पूरी तरह से प्राकृतिक रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरूरत की खबर: वर्तमान समय में आम और केले जैसे फलों को पकाने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हमारे बुजुर्गों के पास ऐसे तरीके होते हैं, जिनका इस्तेमाल कर बिना किसी केमिकल के फलों को पकाया जा सकता है। केला एक ऐसा फल है, जो पूरे साल बाजार में मिलता है। इन केलों को खदीरते समय लोगों के मन में केमिकल्स से पकाने को लेकर सवाल रहता है। अब इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक दादी केले को बिना किसी केमिकल के पकाने का आसान तरीका बता रही हैं। इससे सिर्फ दो दिन में सभी केले अच्छे से पक जाते हैं।
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिल को देखा जा सकता है। वह बता रही हैं कि कच्चे केले को कैसे दो दिन में ही पकाया जा सकता है? इसके साथ ही स्वाद भी पूरी तरह से प्राकृतिक रहता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें वह बता रही हैं कि केले को बिना किसी कैमिकल्स के बहुत ही अच्छे से पका सकते हैं। पेड़ पर केले को पकने में काफी समय लग जाता है।
केले का गुच्छा निकलने से लेकर पकने और कटाई तक 100 से 120 दिन का तक समय लग जाता है। पके केले को ज्यादा दिन रखा भी नहीं जा सकता है। कच्चे केले को हफ्तों तक रखा जा सकता है। वीडियो में बुजुर्ग महिला बता रही हैं कि पहले जमीन में केले को गाड़ने के लिए गड्ढा खोदना है और फिर उसमे केले को रख देना है। इसके बाद गड्ढे में थोड़े से केले के सूख पत्तों को आसपास लगाना है।
Passport Tips: पासपोर्ट में इस एक गलती से आपको हो सकती है जेल, जानिए आखिर क्या है वजह
वीडियो में फिर उन्होंने बताया कि ऐसा करने के बाद कुछ कोयले को जलाकर उसके अंदर रख देना है। फिर गड्ढे के बाकी हिस्से को भी अच्छे से ऊपर तक ढकना है और उस पर मिट्टी डालकर उसे दो दिन तक छोड़ देना है। इसके बाद केलों को बाहर निकाला जाता है, तो पूरी तरह से पके होते हैं। इन पके केलों को खाया जा सकता है और दूसरी चीजों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला ने केले को खाते हुए दिखाया है।
View this post on Instagram
काम की बात: क्या आपने भी की है यह बड़ी गलती? इन योजनाओं में नहीं कर पाएंगे निवेश
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को countryfoodcooking नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर इस तरह के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।