IRCTC: गर्मी के मौसम में नैनीताल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, जानिए क्या मिल रही सुविधाएं
आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नैनीताल में घूमने का मौका मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IRCTC Nainital Tour Package: अगर आप गर्मी के मौसम में किसी अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नैनीताल में घूमने का मौका मिल रहा है। नैनीताल पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां आपको कई सुंदर झीलें, पहाड़ और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। यहां घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में नैनीताल घूमना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के नैनीताल टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NAINITAL-THE CITY OF LAKE है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 4 रातों और 5 दिनों तक घुमाया जाएगा। इसका पैकेज कोड NLR033 है।
PM kisan Yojana: किस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 9 मई, 2024 को लखनऊ से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसके अलावा आपको घुमाने के लिए कैब की सुविधा भी मिलेगी।
यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी।
IRCTC Tour Package: गर्मियों के मौसम में लद्दाख घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतना है किराया
अगर आप किराये और टूर से जुड़ी अधिक जानकारी जानना चाहते हैं। ऐसे में आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NLR033 पर विजिट कर सकते हैं।