IRCTC Ladakh Package: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अगर आप किसी शानदार जगह घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको लद्दाख घूूमने का मौका मिल रहा है। लद्दाख की प्राकृतिक खूबसूरती की चर्चा दुनियाभर में है। यहां की सुंदर झीलें और पहाड़ की चोटियां दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसके अलावा यहां की खूबसूरत वादियां भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर लुभाती हैं। ऐसे में अगर आप भी लेह और लद्दाख घूमना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: गर्मियों के मौसम में लद्दाख घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन