{"_id":"69eb2aa563b36abdbd0a15b3","slug":"india-s-first-bullet-train-latest-timeline-and-delhi-varanasi-bullet-train-details-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bullet Train: दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 4 घंटे में! जानें बुलेट ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और कब शुरू हो सकता है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bullet Train: दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 4 घंटे में! जानें बुलेट ट्रेन का रूट, स्टॉपेज और कब शुरू हो सकता है काम
Fri, 24 Apr 2026 02:57 PM IST
Sankalp Prakash Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:57 PM IST
सार
देश लंबे समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इसकी शुरुआत जल्द हो सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार कई नए रूटों पर भी बुलेट ट्रेन के संचालन को लेकर काम कर रही है।
विज्ञापन
Bullet Train
- फोटो : AI Generated
विस्तार
देश में हाई-स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर सरकार और रेलवे लगातार काम कर रहे हैं। अगर सबकुछ योजनाबद्ध ढंग से चलता है तो देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को शुरू हो सकती है। यह बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलेगी। हालांकि, शुरुआत में इसका संचालन सूरत से बिलिमोरा (गुजरात) तक किया जाएगा। धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से इसकी दूरी बढ़ाई जाएगी। वहीं अंतिम चरण में इसका संचालन मुंबई-अहमदाबाद तक किया जाएगा। बुलेट ट्रेन के चलने के बाद मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी महज कुछ घंटों में पूरी की जा सकेगी। इससे समय की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
Bullet Train
- फोटो : AI Generated
वहीं पिछले बजट में केंद्र सरकार ने देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर बनाने की घोषणा भी की थी। 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर निम्नलिखित हैं -
- मुंबई-पुणे
- पुणे-हैदराबाद
- हैदराबाद-चेन्नई
- हैदराबाद-बेंगलुरु
- चेन्नई-बेंगलुरु
- दिल्ली-वाराणसी
- वाराणसी-सिलीगुड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullet Train
- फोटो : AI Generated
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का बड़ा कदम
- इन प्रस्तावित कॉरिडोर से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
- कई यात्रियों को दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन का इंतजार है।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलेगी।
- मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बाद दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रथामिकता में होगी।
- इस बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने के बाद आप दिल्ली से वाराणसी तक का सफर करीब 4 घंटे में पूरा कर सकेंगे।
- योजना के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या (लिंक के जरिये), राय बरेली, प्रयागराज और भदोही को इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जोड़ा जा सकता है।
Bullet Train
- फोटो : AI Generated
बुलेट ट्रेन से आएगी रफ्तार
- अभी दोनों शहरों के बीच यात्रा में 6 से 8 घंटे तक लगते हैं, लेकिन बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह समय काफी कम हो जाएगा।
- परियोजना को लेकर सर्वे, रूट प्लानिंग और तकनीकी अध्ययन जैसे कई अहम चरणों पर काम जारी है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर सभी मंजूरियां समय पर मिलती हैं तो इस प्रोजेक्ट का निर्माण अगले कुछ वर्षों में शुरू हो सकता है।
- हालांकि, अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट तय नहीं की गई है।
- सरकार का लक्ष्य है कि इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारना है।
- यह प्रोजेक्ट भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है।
- दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन न केवल यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि लोगों के लिए आरामदायक और भरोसेमंद विकल्प भी बनेगी।
- विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे सड़क और हवाई यातायात का दबाव भी घटेगा।
- आने वाले समय में यह परियोजना भारत की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की पहचान बन सकती है।