फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How to get rid of cockroaches and ants

जानना जरूरी: किचन में कॉकरोच और चींटियों ने कर दिया है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Thu, 27 Jun 2024 01:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 01:35 PM IST
सार

How to get rid of cockroaches and ants: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप किचन में कॉकरोच और चींटियों की समस्या से आजादी पा सकते हैं। 

विज्ञापन
How to get rid of cockroaches and ants
How to get rid of cockroaches and ants - फोटो : freepik

विस्तार

How to get rid of cockroaches and ants: अक्सर किचन में चींटियों और कॉकरोच की समस्या से हम में से कई लोग परेशान रहते हैं। घर में सिंक या जहां आटा रखा होता है वहां पर अक्सर कॉकरोच देखने को मिलते हैं। हालांकि, कई बार कॉकरोचों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर में हर जगह ये परेशान कर देते हैं। वहीं गर्मी के सीजन में ये और भी ज्यादा परेशान करते हैं। इससे घर में गंदगी तो बढ़ती ही है साथ ही साथ खाने पीने की चीजें भी काफी दूषित होती हैं। यही नहीं कई बार तो किचन में कॉकरोचों का पूरा झुंड नजर आ जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और इनसे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं उसके बाद भी कोई खास नतीजा नहीं निकलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप किचन में कॉकरोच और चींटियों की समस्या से आजादी पा सकते हैं। 

विज्ञापन

आप बोरिक एसिड का इस्तेमाल करके किचन से कॉकरोचों को भगा सकते हैं। आप बाजार से आसानी से बोरिक एसिड को खरीद सकते हैं। यह करने के बाद आपको इसे आटे में मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनानी हैं। इसके बाद आपको इसे किचन में रख देना है। इस तरह आप आसानी से कॉकरोचों की समस्या से आजादी पा सकते हैं। 

IRCTC: अपनी आईआरसीटीसी आईडी पर दूसरे व्यक्ति का कर रहे हैं टिकट बुक, तो देना पड़ सकता है जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विनेगर का इस्तेमाल करके भी घर या किचन में कॉकरोचों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें आपको पानी लेना है और उसमें थोड़ा सा विनेगर मिलाकर गर्म करना है। इसके बाद आपको इसे आपको उस जगह पर डालना है जहां पर कॉकरोचों का ठिकाना है। इससे घर के अंदर मौजूद कॉकरोच भाग जाएंगे।  

Hydrographic: समुद्र के अंदर क्या होती है हाइड्रोग्राफी? दिशाओं का कैसे पता लगाते हैं जहाज

विज्ञापन

कॉकरोचों को घर से भगाने के लिए आप नींबू और बेकिंड सोडा की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको नींबू और बेकिंड सोडा को घोलना है। इसके बाद आपको इस घोल को कॉकरोचों के ऊपर छिड़क देना है। यह करने से कॉकरोच आपके घर से भाग जाएंगे। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कितना वजन साथ लेकर कर सकते हैं सफर? जरूर जान लें ये नियम

अगर आप किचन में चींटियों की समस्या से परेशान हैं तो आपको पानी लेना है और उसमें नमक डालकर कुछ देर के लिए उबालना है। इसके बाद आपको इसे चीटियों वाली जगह पर डालना है। इससे किचन में चींटियां आपको परेशान नहीं करेंगी।

Registry: जमीन या घर? जानिए किसकी रजिस्ट्री कराने में लगता है ज्यादा पैसा? जरूर जान लें यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed