फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Delhi Metro Luggage Rules: What Is The Luggage Rule Of Delhi Metro Know Limit Here

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कितना वजन साथ लेकर कर सकते हैं सफर? जरूर जान लें ये नियम

Tue, 25 Jun 2024 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 12:53 PM IST
सार

अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपने साथ मेट्रो में कितने वजन के सामान को साथ लेकर सफर कर सकते हैं?

विज्ञापन
Delhi Metro Luggage Rules: What Is The Luggage Rule Of Delhi Metro Know Limit Here
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

Delhi Metro Luggage Rules: दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कई लोग मेट्रो में सफर करना पसंद करते हैं। यह यात्रा के लिए काफी सुविधाजनक साधन है। दिल्ली में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह रोजगार की तलाश में आसपास के राज्यों से बड़े पैमाने पर लोगों का यहां आना है। इस कारण यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। भविष्य में लोगों को ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर नई मेट्रो लाइनों का भी निर्माण किया जा रहा है। अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपने साथ मेट्रो में कितने वजन के सामान को साथ लेकर सफर कर सकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में सफर करते वक्त आप अपने साथ 25 किलोग्राम से ज्यादा वजन का सामान नहीं ले जा सकते हैं। यह लिमिट केवल एक यात्री के लिए तय की गई है। 

AC: एसी को लगातार कितने घंटों तक चलाया जा सकता है? जरूर जान लें ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति तय की गई इस लिमिट से ज्यादा का सामान अपने साथ लेकर दिल्ली मेट्रो में सफर करता है। इस स्थिति में दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन के नियमों के अंतर्गत पकड़े जाने पर आप पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा आपसे जुर्माना भी वसूला जा सकता है। 

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 95 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम

विज्ञापन

अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि क्या दिल्ली मेट्रो में सफर करते समय उसमें चाय या कॉफी पी सकते हैं। मेट्रो स्टेशन पर कई दुकानों पर चाय और कॉफी आसानी से मिल जाती है। 

Registry: जमीन या घर? जानिए किसकी रजिस्ट्री कराने में लगता है ज्यादा पैसा? जरूर जान लें यह बात

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मेट्रो में सफर करते समय चाय और कॉफी पीना सख्त तौर पर प्रतिबंधित है। अगर आप मेट्रो के भीतर चाय या कॉफी पीते हुए पकड़े जाते हैं, तो डीएमआरसी के नियमों के तहत आप पर कार्रवाई की जा सकती है। 

Marriage: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed