फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   What Is Hydrographic Data Know The Importance Of It

Hydrographic: समुद्र के अंदर क्या होती है हाइड्रोग्राफी? दिशाओं का कैसे पता लगाते हैं जहाज

Tue, 25 Jun 2024 03:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

समुद्रों में आखिर बड़े-बड़े जहाज कैसे रास्तों का पता करते हैं? क्या आप इस बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
What Is Hydrographic Data Know The Importance Of It
What Is Hydrographic Data - फोटो : Freepik

विस्तार

वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में समुद्रों और महासागरों में बने जलमार्गों का एक महत्वपूर्ण योगदान है। रोजाना बड़ी संख्या में बड़े-बड़े जहाजों के माध्यम से एक से दूसरे देशों में लॉजिस्टिक का आयात निर्यात किया जाता है। गौर करने वाली बात है कि हमें जब अलग-अलग स्थानों पर जाना होता है उस दौरान हम गूगल मैप की सहायता से रास्तों के बारे में पता कर लेते हैं। वहीं समुद्रों में आखिर बड़े-बड़े जहाज कैसे रास्तों का पता करते हैं? क्या आप इस बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। समुद्र में जहाजों को कहां जाना है? यह सब नेविगेशनल चार्ट से पता लगाया जाता है। ये जो नेविगेशनल चार्ट होते हैं इनको हाइड्रोग्राफिकल सर्वेक्षण करने के बाद बनाया जाता है। हाइड्रोग्राफिकल सर्वेक्षण नेविगेशन के साथ-साथ देशों के लिए सामरिक महत्व का भी विषय है। 

विज्ञापन

हाइड्रोग्राफी डाटा की मदद से जो नेविगेशन चार्ट तैयार किया जाता है उसमें न केवल समुद्र की सतह बल्कि उसके अंदर और तल तक की जानकारी का बारीकी से अध्ययन किया जाता है। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में अपने साथ कितना वजन साथ लेकर कर सकते हैं सफर? जरूर जान लें ये नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है जरूरी

वे देश जिनके पास अपने समुद्री सीमा का एक विस्तृत हाइड्रोग्राफी डाटा होता है वे अपनी समुद्री सीमा को लेकर काफी जागरुक होते हैं, जो कि तटीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है। 

Registry: जमीन या घर? जानिए किसकी रजिस्ट्री कराने में लगता है ज्यादा पैसा? जरूर जान लें यह बात

विज्ञापन

साइंटिफिक रिसर्च के लिए है महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ हाइड्रोग्राफी डाटा साइंटिफिक रिसर्च के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। इसकी मदद से हम महासागरों का अध्ययन और उसका जलवायु परिवर्तन पर क्या असर पड़ रहा है उस बारे में पता कर सकते हैं। 

इन सब के अलावा हाइड्रोग्राफिक जानकारी का एक बहुत बड़ा आर्थिक आयाम भी है। कोई देश हाइड्रोग्राफी के डाटा के जरिए अपने जलक्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रदान करके अच्छी खासी विदेशी मुद्रा की कमाई कर सकता है।

IRCTC: अपनी आईआरसीटीसी आईडी पर दूसरे व्यक्ति का कर रहे हैं टिकट बुक, तो देना पड़ सकता है जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed