Airtel Netflix Offer: नेटफ्लिक्स का लोकप्रिय टीनेज हॉरर ड्रामा और फैंटेसी टीवी सीरीज Stranger Things Season 4 का वॉल्यूम 1 आज रिलीज होने जा रहा है। इसे आप आसानी से Netflix पर देख सकते हैं। बीते लंबे समय से लोग स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 4 का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म होने को है। ऐसे में अगर आप भी स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 4 देखने के लिए नेटफ्लिक्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाना चाहते हैं, तो आज आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाकर स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 4 का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम Airtel के कुछ खास Postpaid Recharge Plans के बारे में जानेंगे, जिन्हें मोबाइल में रिचार्ज कराने पर आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
Airtel Netflix Plan: स्ट्रेंजर थिंग्स देखने के लिए मुफ्त में पा सकते हैं नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन, ये रहा तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन