आज के दौर में अगर आपको कुछ काम करना है, तो उसके लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है और इसके पीछे का कारण है लगभग सभी कामों का ऑनलाइन हो जाना। मतलब मोबाइल की मदद से आप मिनटों में अपने कई काम निपटा सकते हैं। घर के लिए खरीदारी करनी हो, कोई सामान मंगवाना हो, खाना ऑर्डर करना हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी फॉर्म भरना हो, नौकरी से लेकर घर ढूंढना हो आदि सभी कुछ तो आजकल ऑनलाइन हो जाता है। यहां तक कि बैंक से जुड़े काम भी अब घर से ही हो जाते हैं। इंटरनेट बैंकिंग की मदद से आप अपने कई काम निपटा सकते हैं। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि अब भी कुछ कामों के लिए बैंक ही जाना पड़ता है। जैसे- डीडी बनवाने, अकाउंट से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आदि। ऐसे में अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम बाकी है, तो आपको मई महीने के बचे हुए इन दिनों में उसे जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जून महीने में इस बार पूरे भारत में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए आपको बैंक की पूरी लिस्ट दिखाते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62907312580b454672594bc3","slug":"bank-holidays-in-june-2022-must-complete-these-work-check-june-bank-holiday-list-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"June Bank Holiday 2022: जल्द निपटा लें अपने काम, जून में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
June Bank Holiday 2022: जल्द निपटा लें अपने काम, जून में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
Fri, 27 May 2022 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 May 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
June 2022 Bank Holiday List: जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
June 2022 Bank Holiday List: जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
जून में कब-कब बैंक बंद:-
2 और 3 जून
- 2 जून: महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना में छुट्टी रहेगी।
- 3 जून: श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस होने की वजह से पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
June 2022 Bank Holiday List: जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : istock
5 और 11 जून
- 5 जून: रविवार होने की वजह से सभी बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 11 जून: इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 12 जून को रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
June 2022 Bank Holiday List: जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
14 और 15 जून
- 14 जून: पहिली राजा/संत गुरु कबीर जयंती के कारण उड़ीसा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत पंजाब में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
- 15 जून: राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है। ऐसे में इस दिन उड़ीसा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में आप बैंक से जुड़ा काम नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस दिन इन राज्यों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
June 2022 Bank Holiday List: जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
- फोटो : istock
19 और 22 जून
- 19 जून: को रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी होगी।
- 22 जून: खारची पूजा है, और इसकी छुट्टी सिर्फ त्रिपुरा में होगी। इसलिए यहां इस दिन बैंक बंद रहेंगे।