फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three accused in the house bombing case of retired Supreme Court judge Ashok Bhushan

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक भूषण के घर बमबाजी में चार गिरफ्तार 

Wed, 25 Aug 2021 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Three accused in the house bombing case of retired Supreme Court judge Ashok Bhushan
Prayagraj News : जस्टिस अशोक भूषण के घर बमबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

कर्नलगंज के हाशिमपुर इलाके में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक भूषण के घर पर बमबाजी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। चारों का कहना है कि उनकी दुश्मनी किसी और से है। उसी को धमकाने और डराने के लिए बमबाजी की गई थी। इस हाई प्रोफाइल मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के प्रभारी समेत 33 लोगों को लगाया गया था। 

विज्ञापन

 

Three accused in the house bombing case of retired Supreme Court judge Ashok Bhushan
Prayagraj News : जस्टिस अशोक भूषण के घर बमबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

रिटायर्ड जज अशोक भूषण का हाशिमपुर मोहल्ले में पैत्रिक आवास है। सोमवार की शाम उनके घर पर बमबाजी कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बमबाजी करने वाले प्रकाश पासी, नितिन किशोर, अभिषेक, नितिन गौतम, तुषार हेला और वंश हेला को नामजद किया था। सभी अपने अपने घरों से फरार थे।

सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तुषार और वंश को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ के मुताबिक घटना का न्यायमूर्ति के घर से कोई मतलब नहीं है। वहीं बगल में चाय की दुकान चलाने वाले एक शख्स के परिवार की लड़की से प्रकाश पासी का मिलना जुलना था। उसकी छोटी बहन का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three accused in the house bombing case of retired Supreme Court judge Ashok Bhushan
Prayagraj News : जस्टिस अशोक भूषण के घर बमबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : प्रयागराज
रामबाग का सनी उर्फ मामा लड़की मां पर दबाव बनाता था कि वह मुकदमा वापस ले ले क्योंकि अपहरण उसके दोस्तों रजत और आकाश ने किया था।  पूरा परिवार सनी और उसके दोस्तों से परेशान था। प्रकाश ने सनी और उसके दोस्तों को सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों के साथ बमबाजी की। उसे लगा था कि वह घर सनी का है। इस मामले में खुलासे के लिए पुलिस की भारी भरकम टीम लगी थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय कुमार सिंह के अलावा 32 सिपाहियों को लगाया गया था। कर्नलगंज थाने से भी इंस्पेक्टर समेत एक दर्जन सिपाही और दरोगा को खुलासे के लिए लगाया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed