Heatwave: भीषण गर्मी में गर्म हो रहे हैं लैपटॉप, मोबाइल जैसे गैजेट, ऐसे करें इनकी देखभाल
यह भी संभव है कि कल आपके ही किसी गैजेट में गर्मी के कारण आग लग जाए। ऐसे में उनका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। आइए गैजेट के गर्म होने के पीछे का कारण समझते हैं और इन्हें सुरक्षित रखने का तरीका भी जानते हैं....

विस्तार
हाल के कुछ दिनों में कई सारे मोबाइल, लैपटॉप और एसी में आग लगने की खबरें आई हैं। इस वक्त देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 50 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसका असर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर भी पड़ रहा है। यह भी संभव है कि कल आपके ही किसी गैजेट में गर्मी के कारण आग लग जाए। ऐसे में उनका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। आइए गैजेट के गर्म होने के पीछे का कारण समझते हैं और इन्हें सुरक्षित रखने का तरीका भी जानते हैं....
आमतौर पर सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और गैजेट इस्तेमाल करने पर गर्म होते हैं लेकिन जब बाहर का तापमान पहले से ही गर्म हो तो ये गैजेट हद से ज्यादा गर्म होते हैं, हालांकि इन गैजेट्स में कूलिंग सिस्टम होता है लेकिन अधिक गर्मी में ये भी फेल हो जाते हैं। उसके बाद इनमें आग लग जाती है। कई बार अधिक गर्मी के कारण अंदर के पार्ट्स डैमेज हो जाते हैं और उसके बाद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाती है।
- वेंटिलेशन:लैपटॉप और टीवी जैसे गैजेट की बनावट इस तरीके से होती है कि वेंटिलेशन बना रहता है यानी हवा के आने-जाने की जगह होती है। इसका ख्याल हमें भी रखना होता है। स्मार्टफोन के साथ भी यही हाल है। स्मार्टफोन में हम आमतौर पर कवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिक गर्म मौसम में कभी-कभी हमें इसे निकाल देना चाहिए।
- लगातार इस्तेमाल:किसी भी गैजेट या डिवाइस को यदि आप लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो उसमें गर्मी पैदा होती है। यह गर्मी तब और अधिक पैदा होती है जब डिवाइस पर दबाव पड़ता है और यह दबाव गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे हेवी टास्क के दौरान अधिक पड़ता है।
- बाहरी तापमान:यदि आप किसी ऐसी जगह पर डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं जहां बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है तो आपको अपनी डिवाइस को ठंडा करना ही होगा। यदि धूप तेज है तो आउटडोर में मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- गंदगी:स्मार्टफोन, एसी, लैपटॉप जैसे गैजेट्स में कई बार गंदगी के कारण भी आग लगती है। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
- Digital Arrest: इस शख्स ने 20 दिनों में गंवाए 1.2 करोड़ रुपये, आप ना करें ऐसी गलती
- TikTok: डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर बनाया अकाउंट, एक दिन में 30 लाख के पहुंचे फॉलोअर्स
- Google Chrome: सिर्फ एक्सपर्ट जानते हैं गूगल क्रोम के ये टॉप सीक्रेट फीचर्स, आप भी नोट कर लें
- Cypto Scam: देखने में सबकुछ असली लगेगा, मुहर के साथ लेटर भी मिलेगा और अकाउंट खाली हो जाएगा