Security Feature: व्हॉट्सऐप पर अनजान नंबरों से बार-बार आ रहे मैसेज? ये सिक्योरिटी फीचर करेगा आपकी मदद
WhatsApp Security Feature: यह फीचर न केवल स्पैम मैसेज से राहत दिलाएगा, बल्कि यूजर्स को अनजान नंबरों से जुड़े संभावित फ्रॉड और साइबर खतरों से भी बचाएगा।

विस्तार
मैसेजिंज एप व्हॉट्सऐप का दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। यह न केवल मैसेजिंग के लिए जाना जाता है बल्कि अपने एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स के लिए भी मशहूर है। हालांकि, ऐप में कई ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। आज हम आपको व्हॉट्सऐप के एक ऐसे ही खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अनजान नंबरों से लगातार आ रहे मैसेज को रोकने में मदद करता है।

अनजान नंबरों से परेशान हैं?
अगर आपको व्हॉट्सऐप पर बार-बार अनजान नंबरों से मैसेज आ रहे हैं, तो यह फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। व्हॉट्सऐप के Block Unknown Account Messages फीचर को खासतौर पर ऐसे ही मामलों के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं ये फीचर्स कैसे काम करता है।

क्या है ये फीचर और कैसे करता है काम?
व्हॉट्सऐप के इस फीचर का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को अनजान नंबरों से लगातार आने वाले मैसेज से बचाना है। हालांकि, यह फीचर एक-दो मैसेज आने पर एक्टिव नहीं होता। लेकिन जब किसी अनजान नंबर से बार-बार और बड़ी मात्रा में मैसेज आने लगते हैं, तब यह फीचर सक्रिय होकर काम करता है।