Safety Tips: होटल रूम के लिए Aadhar देने से पहले करें ये काम, नहीं रहेगा प्राइवेट जानकारी लीक होने का खतरा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 07 Jan 2025 07:16 AM IST
सार

How To Use Masked Aadhar Card: होटल चेक-इन के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल करते समय आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। डेटा चोरी और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग करना एक सुरक्षित विकल्प है।

Use Masked Aadhar Card For Verification In Hotel Check-In Keep Your Data Safe
hotel resturant - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    जब भी आप किसी OYO रूम या होटल में चेक-इन करते हैं, तो वेरिफिकेशन के लिए आपसे आधार कार्ड मांगा जाता है। अधिकतर लोग ओरिजिनल आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी होटल स्टाफ को दिखा देते हैं या नंबर पर सेंड कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी निजी जानकारी को खतरे में डाल सकता है। ऐसा करने पर आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है और साइबर फ्रॉड के जरिए आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है Masked आधार कार्ड का इस्तेमाल करना।

    Aadhaar Aadhar Card New pan card
    Aadhaar Aadhar Card New pan card - फोटो : Amar Ujala

    क्या है मास्क्ड आधार कार्ड?

    मास्क्ड आधार कार्ड, सामान्य आधार कार्ड का एक सुरक्षित वर्जन है। यह आपके आधार नंबर के पहले 8 अंकों को छिपा देता है और केवल आखिरी के 4 अंक दिखाता है। इसमें आपकी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, बर्थ डेट और फोटो शामिल होती हैं, लेकिन संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहती है।

    होटल में छुटने वाले सामान
    होटल में छुटने वाले सामान - फोटो : Adobe Stock

    मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग होटल चेक-इन, ट्रेन यात्रा और एयरपोर्ट पर पहचान के रूप में किया जा सकता है। यह आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है और डेटा चोरी के जोखिम को कम करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें