Aadhaar App: आपने भी काफी समय से नहीं चेंज किया आधार एप पिन? UIDAI ने दी बदलने की सलाह, बताया क्यों है जरूरी
Aadhaar App PIN:
क्या आपको भी आधार एप का पिन बदले काफी समय हो गया है? तो UIDAI ने यूजर्स को समय-समय पर PIN बदलने की सलाह दी है। जानिए इसकी वजह और PIN बदलने का आसान तरीका।

विस्तार
UIDAI Aadhaar Update:
अगर आप अपने स्मार्टफोन में आधार एप का इस्तेमाल करते हैं, और आपने अपना पिन काफी समय से नहीं बदला है, तो उसे तुरंत चेंज कर दीजिए।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यूजर्स को सलाह दी है कि वे समय-समय पर अपने Aadhaar App का छह अंकों वाला PIN बदलते रहें। इससे आधार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और सेवाएं अधिक सुरक्षित रहती हैं।
पिन बदलना क्यों है जरूरी?
यूआईडीएआई के अनुसार, अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक मोबाइल भी लग जाए, तब भी Aadhaar App का PIN अलग होने पर वह आपके आधार डेटा तक नहीं पहुंच पाएगा।इसके अलावा कई बार परिवार, दोस्त या आसपास मौजूद लोग अनजाने में आपका पिन देख लेते हैं। ऐसे में समय-समय पर पिन बदलने से अनधिकृत एक्सेस का खतरा कम हो जाता है।
Aadhaar App PIN किन सेवाओं की सुरक्षा करता है ?
यूआईडीएआई का कहना है कि इससे कई जरूरी सुविधाएं जैसे आधार डेटा एक्सेस, बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक और e-KYC सेवाएं जैसी अन्य आधार से जुड़ी डिजिटल फेसिलिटी होती है। ऐसे में अगर आपका पिन सुरक्षित रहेगा, तो इन सेवाओं का गलत इस्तेमाल होने की संभावना भी कम होगी।
Aadhaar App का PIN कैसे बदलें?
अगर आपने भी काफी समय से पिन नहीं बदला है, और उसे बदलने का सोच रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें...सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार एप खोलें और मौजूदा 6 अंकों के PIN से लॉग-इन करें।इसके बाद नीचे दिए गए सिक्याेरिटी विकल्प पर टैप करें।अब Change PIN (पिन बदलें) विकल्प चुनें।सबसे पहले अपना वर्तमान छह अंकों का पिन दर्ज करें।इसके बाद नया छह अंकों का पिन दो बार दर्ज करके उसे कंफर्म कर दें।पिन बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
इसी के साथ यूआईडीएआई ने सलाह दी है कि पिन बनाते समय जन्मतिथि, 123456, 111111 या अन्य आसान नंबरों का इस्तेमाल न करें। ऐसा पिन चुनें जिसका अनुमान लगाना आसान न हो।