Tech Tips: मोबाइल चोरी होने पर तुरंत करें ये पांच काम, मिल सकता है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

सही समय पर की गई कार्रवाई नुकसान को कम कर सकती है। यहां हम आपको ऐसे पांच जरूरी कदम बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं और उसकी रिकवरी की संभावना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं वे उपाय, जो आपके खोए हुए मोबाइल को वापस दिलाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tech tips in hindi lost mobile do these five things immediately know steps in hindi
Lost Phone Tracking - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मोबाइल चोरी या गुम हो जाना आज आम बात हो गई है। चलते-फिरते किसी का भी फोन छीना जा सकता है, जिससे बड़ी परेशानी हो सकती है। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या खो जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। इससे न सिर्फ आपका डेटा सुरक्षित रहेगा, बल्कि फोन वापस मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। सही समय पर की गई कार्रवाई नुकसान को कम कर सकती है। यहां हम आपको ऐसे पांच जरूरी कदम बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं और उसकी रिकवरी की संभावना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं वे उपाय, जो आपके खोए हुए मोबाइल को वापस दिलाने में मदद कर सकते हैं।

    यदि मोबाइल एंड्रॉयड है तो 'Find My Device'एप या साइट का इस्तेमाल करें। इसे किसी अन्य डिवाइस पर या कंप्यूटर पर जाकरandroid.com/findपर लॉग इन करके कर सकते हैं। यहां से आप फोन को फॉर्मेट कर सकते हैं और यदि उसे बंद नहीं किया गया है और इंटरनेट ऑन है तो आप लाइव ट्रैक भी कर सकते हैं।यदि iPhone है तो उसके ट्रैक करने के लिएFind My iPhoneका इस्तेमाल करें। इसे भी आप किसी अन्य iOS डिवाइस या कंप्यूटर पर जाकरicloud.com/findपर एक्सेस कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बंद हुए फोन को भी ट्रैक कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    अपने मोबाइल सेवा प्रदाता को कॉल करके सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं। इसका फायदा यह होगा कि चोर आपके सिम कार्ड का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा और आप किसी नई मुसीबत में नहीं फंसेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें