टेक टिप्स: फोन चमकाने के चक्कर में कहीं बर्बाद न हो जाए स्क्रीन, क्या है मोबाइल साफ करने का सुरक्षित तरीका?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 25 Sep 2026 06:03 PM IST
सार

हम दिन भर में अनगिनत बार अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, जिससे उस पर धूल, तेल और फिंगरप्रिंट जमना आम बात है, लेकिन क्या आप भी फोन चमकाने के लिए सीधा क्लीनिंग स्प्रे, ब्लीच या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करते हैं? तो यह आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मोबाइल साफ करने का सुरक्षित तरीका क्या है...

Stop Using Harsh Chemicals Clean Your Phone, Safe Smartphone Cleaning Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    घर, ऑफिस से लेकर ट्रैवलिंग तक स्मार्टफोन का हमे हर जगह काम होता है। लगातार इस्तेमाल से फोन की बॉडी और स्क्रीन पर धूल-मिट्टी व उंगलियों के निशान जम जाते हैं। कई लोग इसे साफ करने के लिए किसी भी केमिकल या क्लीनर का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन कुछ गलत तरीके फोन की स्क्रीन को पूरी तरह खराब कर सकते हैं। आइए जानते हैं फोन को सुरक्षित रखने और साफ करने के पांच सबसे जरूरी तरीके।

    फोन साफ करने के पांच तरीके...

    1. तेज केमिकल्स और ब्लीच से दूरी बनाएं:

    फोन की स्क्रीन केवल कांच का टुकड़ा नहीं होती, बल्कि इस पर खास कोटिंग जैसे ओलेओफोबिक कोटिंग होती है, जो तेल और फिंगरप्रिंट्स को जमने से रोकती है। अमोनिया, ब्लीच या तेज केमिकल वाले क्लीनर इस प्रोटेक्टिव लेयर को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं। इससे फोन और जल्दी गंदा होने लगता है और स्क्रीन पर उंगलियों के निशान ज्यादा दिखने लगते हैं।

    2. कभी भी सीधे फोन पर स्प्रे न छिड़कें:

    कई लोग क्लीनिंग लिक्विड को सीधे स्क्रीन या बॉडी पर स्प्रे कर देते हैं, जो बिल्कुल गलत तरीका माना जाता है। भले ही आपका फोन वॉटर रेजिस्टेंट हो, फिर भी जानबूझकर लिक्विड डालना खतरनाक हो सकता है। यह लिक्विड फोन के किनारों, स्पीकर, माइक्रोफोन या चार्जिंग पोर्ट के अंदर जाकर उसे अंदर से खराब कर सकता है।

    3. सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का करें इस्तेमाल

    याद रहे मोबाइल सफाई के लिए हमेशा एक साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें। फोन साफ करने से पहले उसे स्विच ऑफ कर दें। इसके बाद सूखे कपड़े से स्क्रीन और बॉडी को हल्के हाथ से पोंछें।

    4. जिद्दी दागों के लिए हल्का नम कपड़ा

    अगर स्क्रीन पर कोई जिद्दी दाग या तेल जम गया है, तो माइक्रोफाइबर कपड़े को बहुत हल्का नम कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कपड़ा सिर्फ नमी वाला होना चाहिए, गीला या टपकता हुआ नहीं। लिक्विड को हमेशा कपड़े पर लगाएं, सीधे फोन पर नहीं।

    5. पोर्ट्स और स्पीकर में नुकीली चीजें न डालें:

    चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर ग्रिल में धूल जमने पर कभी भी पिन, सुई या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें। इससे अंदर के नाजुक पाट्स और पिन टूट सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें