Starlink: भारत में स्टारलिंक ने इंटरनेट सर्विस कीमतों का एलान किया; 30 दिनों का फ्री ट्रायल दे रही है कंपनी

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 08 Dec 2025 07:08 PM IST
सार

स्टारलिंक ने भारत में 8,600 रुपए में मासिक रेजिडेंशियल प्लान और 34,000 रुपए में हार्डवेयर किट लॉन्च किया। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा, 99.9% अपटाइम और आसान इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Starlink India Plan Launched: Monthly Subscription at ₹8,600, Hardware Priced at ₹34,000
स्टारलिंक इंटरनेट ने भारत में कीमतों का एलान किया। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Starlink

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक ने आखिरकार भारत में अपना रेजिडेंशियल प्लान लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8,600 रुपए प्रति महीने रखी गई है। जबकि एक बार खरीदने वाले हार्डवेयर की कीमत 34,000 रुपए होगी। कंपनी इसमें अनलिमिटेड डाटा, 99.9% अपटाइम, आसान सेटअप और 30 दिन का ट्रायल दे रही है

    भारत के लिए स्टारलिंक प्लान की कीमतें

    स्टारलिंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अब भारत के लिए प्लान का प्राइस दिख रहा है। इसमें 8,600 रुपए/महीने का सब्सक्रिप्शन, 34,000 रुपए का हार्डवेयर किट (डिश, राउटर आदि) और अनलिमिटेड डाटा शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को 30 दिन की ट्रायल सुविधा भी मिलेगी। ट्रायल की मदद से नए यूजर्स पहले सर्विस आजमा सकते हैं और फिर तय कर सकते हैं कि उन्हें इसे जारी रखना है या नहीं।

    विज्ञापन

    कंपनी का दावा: मिलेगा बेरोक-टोक इंटरनेट

    स्टारलिंक का दावा है कि उसका सिस्टम हर तरह के मौसम में चलने के लिए बनाया गया है और यह लगभग बिना रुके इंटरनेट देता है। इंस्टॉलेशन भी बहुत आसान है सिर्फ डिवाइस को प्लग-इन करना है और कुछ ही मिनट में इंटरनेट चालू हो जाता है। यह खास तौर पर उन जगहों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जहां ब्रॉडबैंड कनेक्शन अभी भी कमजोर या अस्थिर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जल्द बिजनेस प्लान ला सकती है कंपनी

    कंपनी के जरिए रेजिडेंशियल प्लान तो लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन बिजनेस प्लान से जुड़ी जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने कमर्शियल पैकेज और रोलआउट प्लान का एलान कर सकती है।

    भारत में तेजी से विस्तार की तैयारी

    स्टारलिंक ने पिछले कुछ महीनों में भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्पेसएक्स ने बेंगलुरु ऑफिस के लिए पेमेंट्स मैनेजर, अकाउंटिंग मैनेजर, सीनियर ट्रेजरी एनालिस्ट और टैक्स मैनेजर की भर्ती भी निकाली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी भारत के अलग-अलग शहरों में ग्राउंड स्टेशन बनाने की भी तैयारी कर रही है ताकि नेटवर्क और भी मजबूत हो सके।

    भारत को लेकर एलन मस्क का बयान

    हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में एलन मस्क ने कहा कि स्टारलिंक दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है और भारत कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने संकेत दिए कि भारत में स्टारलिंक का विस्तार कंपनी के ग्लोबल मिशन को और मजबूत करेगा। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जहां आज भी अच्छे इंटरनेट की कमी है, स्टारलिंक वहां एक बड़ा बदलाव ला सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें