Phone Ringtone Low: फोन में कम सुनाई दे रही है रिंगटोन? सर्विस सेंटर जाने से पहले एक बार जरूर आजमाएं ये तरीके

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 17 Apr 2026 06:54 PM IST
सार

Smartphone ringtone volume low:

क्या आपको भी अक्सर फोन की रिंगटोन न सुनाई देने की वजह से जरूरी कॉल्स मिस करने की शिकायत रहती है? कई बार हम सोचते हैं कि फोन का स्पीकर खराब हो गया है और उसे रिपेयर सेंटर ले जाने की तैयारी करने लगते हैं। लेकिन यह समस्या अक्सर हार्डवेयर की नहीं, बल्कि आपके फोन की सेटिंग्स की होती है। इस लेख में जानें कि मिनटों में आप अपने फोन की रिंगटोन कैसे सही कर सकते हैं...

विज्ञापन
Smartphone Ringtone Too Low? Don’t Rush to Service Center Fix Your Volume Settings Minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    विस्तार

    How to increase ringtone volume on android

    : अक्सर नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के बाद फोन में वॉल्यूम कंट्रोल के तरीके बदल जाते हैं। अब सिर्फ वॉल्यूम बटन दबाने से ही पूरी रिंगटोन तेज नहीं होती। आपको अलग-अलग लेवल्स (जैसे मीडिया, कॉल, नोटिफिकेशन) को चेक करना पड़ता है।

    कैसे बढ़ाएं फोन की रिंगटोन

    अगर आप भी अपने फोन की रिंगटोन ठीक करना चाहते हैं, तो आपको इन आसान से स्टेप्स फॉलो करना होगा..वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल: अपने फोन के वॉल्यूम बटन का ऊपरी हिस्सा (वॉल्यूम अप) दबाएं। स्क्रीन पर आपको एक वॉल्यूम बार दिखाई देगा।सेटिंग्स आइकन ढूंढें:इस वॉल्यूम बार के ऊपर या नीचे की तरफ आपको तीन डॉट्स या सेटिंग्स का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।वॉल्यूम स्लाइडर्स चेक करें: अब आपके सामने अलग-अलग बार खुल जाएंगे, जैसे मीडिया, कॉल, रिंगटोन, और नोटिफिकेशन।लेवल फुल करें: ध्यान से देखें कि क्या रिंगटोन का लेवल कम या मीडियम पर है? बस उसे स्लाइड करके फुल पर सेट कर दें।फोन में आवाज कम क्यों होती है?

    विज्ञापन

    पुराने स्मार्टफोन्स में एक ही बटन से सब कुछ कंट्रोल हो जाता था, लेकिन नए एंड्रॉइड वर्जन में सुरक्षा और सुविधा के लिए मीडिया और कॉल्स का वॉल्यूम अलग-अलग रखा गया है। कई बार हम गलती से मीडिया वॉल्यूम तो बढ़ा देते हैं, लेकिन रिंगटोन वॉल्यूम वैसे ही कम रह जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपेयर सेंटर कब जाना चाहिए?

    अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स के बाद भी आवाज नहीं बढ़ रही, तो ये चेक करें:रिंगटोन फाइल बदलें: हो सकता है कि जिस रिंगटोन को आपने सेट किया है, उसकी अपनी रिकॉर्डिंग बहुत धीमी हो। कोई दूसरी रिंगटोन लगाकर देखें।नोटिफिकेशन और अलार्म चेक करें: अगर आपके फोन की अलार्म या नोटिफिकेशन की आवाज तेज है, लेकिन केवल कॉलिंग रिंगटोन धीमी है, तो यह 100% सेटिंग्स की समस्या है।अगर इन सबके बावजूद भी फोन की कोई भी आवाज (अलार्म, गाना, रिंगटोन) बिल्कुल नहीं सुनाई दे रही या फटी-फटी सी आ रही है, तब समझें कि स्पीकर में खराबी हो सकती है। ऐसी स्थिति में केवल कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर ही जाएं और हमेशा ओरिजिनल पार्ट्स ही इस्तेमाल करवाएं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें