Samsung का नया फीचर, रिपेयरिंग दुकान पर डाटा नहीं होगा चोरी, कर दें यह सेटिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 26 Oct 2022 03:35 PM IST
सार

सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन डिवाइस के लिए एक नए फीचर्स की घोषणा की है, जिसमें आप आपने फोन को सर्विस सेंटर पर देते समय भी सुरक्षित कर सकते हैं। इस फीचर को कंपनी ने मेंटेनेंस मोड (Maintenance Mode) नाम दिया है।

विज्ञापन
Samsung Maintenance Mode Rolls Out For Galaxy Phones To Safe Your Data During Service or repairing
Samsung Maintenance Mode - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अपने फोन को रिपेयरिंग, अपडेट या किसी अन्य कारण से सर्विस सेंटर पर देना आम तौर पर बड़ा जोखिम भरा होता है। कई बार न केवल रिपेयरिंग या अपडेट के दौरान आपका फोन रीसेट भी हो जाता है, बल्कि आपका पर्सनल डाटा भी जोखिम में होता है। यानी जितना समय आपका फोन सर्विस सेंटर होगा आपकी चिंता उतनी ही बढ़ती जाती है। यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो अब आपको चिंता से मुक्ति मिलने वाली है।

    सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन डिवाइस के लिए एक नए फीचर्स की घोषणा की है, जिसमें आप आपने फोन को सर्विस सेंटर पर देते समय भी सुरक्षित कर सकते हैं। इस फीचर को कंपनी ने मेंटेनेंस मोड (Maintenance Mode) नाम दिया है। इस फीचर को सबसे पहले One UI 5 बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब इसे ग्लोबली पेश कर दिया गया है।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगा मेंटेनेंस मोड

    सैमसंग के अनुसार, मेंटेनेंस मोड अनिवार्य रूप से आपके फोन को एक सुरक्षित स्थिति में रखता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को उनकी उनकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोटो, मैसेज और कॉन्टैक्ट को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है। यानी अब यूजर्स बिना किसी चिंता के अपने फोन को सर्विस सेंटर पर रिपेयरिंग के लिए दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल, मेंटेनेंस मोड में यूजर्स की एक अलग प्रोफाइल बन जाती है, जिसमें यूजर्स का जरूरी डाटा यानी फोटो, मैसेज और कॉन्टैक्ट वाले एप को सुरक्षित कर लिया जाता है और सर्विस सेंटर द्वारा बिना डाटा तक पहुंचे रिपेयरिंग काम किया जा सकता है। सैमसंग ने कहा कि सॉफ्टवेयर फीचर का व्यापक रोलआउट दुनियाभर में पहले ही शुरू हो चुका है और अब अपडेट One UI 5 पर चलने वाले गैलेक्सी एस 22 स्मार्टफोन के लिए भी रोलआउट हो जाएगा। इसके बाद इसे धीरे-धीरे अन्य डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा।

    ऐसे करें एक्टिवेट

    अपने सैमसंग स्मार्टफोन में मेंटेनेंस मोड एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले आपको सेटिंग में जाना है। इसके बाद Battery and device care वाले ऑप्शन में से Maintenance Mode को ऑन कर देना है। अब आप फोन को Reboot करके सर्विस सेंटर पर दे सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें