JioMart: व्हाट्सएप से कैसे मंगवायें दाल-चावल, जानें आसान तरीका
AGM 2022 में ईशा अंबानी ने जियोमार्ट के विस्तार की प्लानिंग का जिक्र किया था। रिलायंस रिटेल एक साल में देशभर में 2500 नए स्टोर खोलने की भी तैयारी कर रही है।

विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब टेलीकॉम सेक्टर के साथ-साथ स्मार्टफोन और रिटेल मार्केट में भी हाथ अजमा रही है। हाल ही में रिलायंस ने अपनी एनुअल जेनरल मीटिंग (AGM) 2022 में 5G को लेकर घोषणा की है। साथ ही कंपनी रिटेल मार्केट को भी बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसी कड़ी में जियो ने व्हाट्सएप के जरिए जियो मार्ट से शॉपिंग करने की सुविधा देने की घोषणा की है। जी हां अब आप व्हाट्सएप चैट के जरिए जियो मार्ट से दाल-चावल सहित ग्रॉसरी की शॉपिंग कर सकते हैं।
रिटेल कारोबार बढ़ाएगा रिलायंस
रिलायंस ने अपनी एनुअल जेनरल मीटिंग में ईशा अंबानी का परिचय रिलायंस के रिटेल कारोबार के मुखिया के तौर पर कराया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी रिटेल मार्केट में भी करोबार बढ़ाने पर ध्यान देने वाली है। वहीं रिलायंस रिटेल एक साल में देशभर में 2500 नए स्टोर खोलने की तैयारी भी कर रही है। AGM 2022 में भी ईशा अंबानी ने जियोमार्ट के विस्तार की प्लानिंग का जिक्र किया था।
ऐसे मंगा सकेंगे व्हाट्सएप से सामान
- व्हाट्सएप से ग्रॉसरी मंगाने के लिए आपको जियो मार्ट के व्हाट्सएप नंबर (+917977079770) को सेव करके इसपर Hi का मैसेज भेजना है।
- इसके बाद आपको चैट बॉक्स के रिप्लाई में कई कैटेगरी ऑप्शन दिखाई देंगे।
- आपको अपनी कैटेगरी को सिलेक्ट करना है और उसमें से ग्रॉसरी आइटम को एड करना है।
- इसके बाद आप ग्रॉसरी आइटम्स को ऑर्डर कर सकते हैं और व्हाट्सएप की मदद से पैमेंट भी कर सकते हैं।