Tech Tips: आपकी इजाजत के बिना WhatsApp ग्रुप में कोई नहीं कर पाएगा एड, आज ही करें यह सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

फालतू के ग्रुप में एड होने से बचने के लिए WhatsApp ने कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। आज हम आपको एक टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप खुद को किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड किए जाने से बचा सकेंगे।

विज्ञापन
Noone can add you in Whatsapp Group turn on this setting asap
whatsapp privacy setting - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप के साथ एक बड़ी समस्या है कि कोई आपकी इजाजत के बिना किसी भी किसी ग्रुप में आपको एड कर देता है। फालतू के ग्रुप में एड होने से बचने के लिए WhatsApp ने कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। आज हम आपको एक टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप खुद को किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड किए जाने से बचा सकेंगे।

    यदि आपको भी कोई भी किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर देता है और इससे आप परेशान हैं तो एक सेटिंग से आपकी समस्या दूर हो सकती है। डिफॉल्ट रूप से व्हाट्सएप में ग्रुप में एड करने की सेटिंग ‘Everyone' होती है लेकिन आप इसे बदल सकते हैं जिसके बाद कोई भी आपको किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में आपकी इजाजत के बिना एड नहीं कर पाएगा।

    विज्ञापन
    • अब राइट साइड में ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
    • अब सेटिंग पर क्लिक करके अकाउंट पर क्लिक करें।
    • अब Privacy में जाएं और Groups के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब आपको पहले से Everyone दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद Everyone के साथ दो अन्य विकल्प My Contacts और My Contacts Except मिलेंगे।
    • Everyone सेलेक्ट करने पर कोई भी आपकी इजाजत के बिना आपको ग्रुप में एड कर पाएगा।
    • My Contact सेलेक्ट करने पर सिर्फ वही लोग आपको किसी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर पाएंगे जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में होंगे।
    • My Contacts Except सेलेक्ट करने पर आप उनलोगों को सेलेक्ट कर सकते हैं जो आपको ग्रुप में एड कर सकते हैं। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप जिन्हें चुनेंगे सिर्फ वही लोग आपको किसी ग्रुप में एड कर सकेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें