Smartphone Tips: घर बैठे स्मार्टफोन से हो जाएंगे ये सबसे जरूरी काम, बाहर जाने की जरूरत ही नहीं

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 23 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

बिजली बिल भरने से लेकर ट्रेन टिकट बुक करने जैसे काम स्मार्टफोन से हो जाते हैं। यहां हम पांच ऐसे काम बता रहे हैं जो आप स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। चलिए देखते हैं।

विज्ञापन
most important tasks can be done with your smartphone no need to go out
Smartphone Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Uses of Smartphone:

    सोशल मीडिया और ऑनलाइन बैंकिंग की दुनिया में कई सारे काम हैं, जो हम स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। कई सारे काम जो पहले बिना कंप्यूटर या इंटरनेट कैफे के नहीं होते थे, उन्हें अब घर बैठे स्मार्टफोन से एक क्लिक में किया जा सकता है। अब बिजली बिल भरने से लेकर ट्रेन टिकट बुक करने जैसे काम स्मार्टफोन से हो जाते हैं। यहां हम पांच ऐसे काम बता रहे हैं जो आप स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। चलिए देखते हैं।

    ऑनलाइन टिकट

    ट्रेन टिकट से लेकर फ्लाइट टिकट तक को अब आराम से स्मार्टफोन की मदद से किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए आपको किसी कैफे पर जाने की जरूरत नहीं है और न ही टिकट के अतिरिक्त पैसे देने होंगे। आप घर से ही स्मार्टफोन की मदद से टिकट बुक कर सकते हैं और पैसे और समय दोनों बचा सकते हैं।

    विज्ञापन

    फोन रिचार्ज

    फोन में रिचार्ज के लिए भी स्मार्टफोन का यूज करना सबसे सही होता है। आप एक क्लिक पर फोन रिचार्ज कर सकते हैं। फोन ही नहीं आप स्मार्टफोन की मदद से सेट-टॉप बॉक्स और अन्य रिचार्ज भी कर सकते हैं। स्मार्टफोन से रिचार्ज करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें आप ऑटो रिचार्ज और रिचार्ज रिमांडर को भी सेट कर सकते हैं। यानी एक क्लिक में आप रिचार्ज कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें