Google Messages Gemini AI: गूगल मैसेजेस में जेमिनी का इस्तेमाल कैसे करें? जानें सबसे आसान तरीका

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sun, 09 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

Google Messages AI

:अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं और गूगल मैसेजेस के जरिए टेक्स्ट करते हैं, तो अब आपको एआई की मदद लेने के लिए अलग से एप खाेलने की जरुरत नहीं होगी। गूगल ने मैसेज के अंदर ही जेमिनी एआई काे इंटीग्रेट कर दिया है। आइए जानते हैं कि गूगल मैसेज में जेमिनी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
How use Gemini Google Messages? Learn easiest way
गूगल मैसेजेस में जेमिनी इस्तेमाल करने का तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Google Messages latest features

    : गूगल मैसेजेस के अंदर जेमिनी एआई को इंटिग्रेट करने के बाद अब एंड्रॉयड यूजर्स को एआई का इस्तेमाल करने के लिए अलग से कोई एप खोलने की जरूरत नहीं होगी। इस इंटिग्रेशन के साथ यूजर्स अपनी मैसेजिंग एप के अंदर ही रिप्लाई ड्राफ्ट करने, नए आइडियाज पर ब्रेनस्टॉर्मिंग करने, इवेंट्स प्लान करने या केवल सामान्य बातचीत करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

    यह फीचर मैसेजिंग एप के RCS यानी रिच कम्यूनिकेशन सर्विस सपोर्ट के साथ काम करता है, जिससे यूजर्स को बातचीत के दौरान ही कॉन्टेक्स्टुअल सुझाव और प्रोडक्टिविटी टूल्स मिल जाते हैं। यह फीचर 165 से ज्यादा देशों में कई भाषाओं के सपोर्ट के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Google Messages में Gemini इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका...

    गूगल मैसेजेस में जेमिनी इस्तेमाल करने के लिए क्या चाहिए?

    • जेमिनी के साथ चैट शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें पूरी होनी चाहिए। जैसे सबसे पहले आप एंड्रॉयड यूजर होने चाहिए, आईफोन वालों के लिए यह नहीं है।
    • इसके बाद फोन की भाषा किसी सपोर्टेड भाषा पर सेट होनी चाहिए।
    • गूगल मैसेजेस का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।
    • आपका अपना पर्सनल गूगल अकाउंट होना चाहिए, जिसे आप खुद मैनेज करते हों।
    • आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
    • आरसीएस चैट्स ऑन होनी चाहिए।
    • इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही कोई व्यक्ति गूगल मैसेजेस में जेमिनी के साथ चैट शुरू कर सकते हैं।

    गूगल मैसेजेस में जेमिनी का इस्तेमाल कैसे करें?

    • गूगल मैसेजेस खोलें:सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल मैसेजेस एप ओपन करें।
    • जेमिनी विकल्प चुनें:अब जेमिनी के साथ चैट वाले विकल्प पर टैप करें। अगर यह विकल्प सीधे दिखाई नहीं देता है, तो स्टार्ट चैट में जाकर जेमिनी पर टैप करें।
    • निर्देश फॉलो करें: अब अगर आप पहली बार गूगल मैसेजेस में जेमिनी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्क्रीन पर कुछ निर्देश दिखाई दे सकते हैं। इन निर्देशों को फॉलो करके सेटअप पूरा करें।
    • प्रॉम्प्टलिखें:अब जेमिनी के साथ चैट शुरू हो जाएगी। आप नीचे दिए गए बॉक्स में अपना सवाल या प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं और उसे भेज सकते हैं। जैसे की आप जेमिनी से किसी विषय पर आइडिया मांग सकते हैं, किसी मैसेज का रिप्लाई तैयार करने को कह सकते हैं या किसी इवेंट की प्लानिंग में मदद ले सकते हैं।
    • फोटो भी जोड़ें:जरूरत पड़ने पर आप अपने प्रॉम्प्ट के साथ फोटो भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए Show attach media screen विकल्प पर टैप करें और जरूरी मीडिया जोड़ें।
    • सेंड मैसेज: इतना करने के बाद यानी प्रॉम्प्ट लिखने या फोटो जोड़ने के बाद सेंड मैसेज पर टैप करें। इसके बाद जेमिनी आपके सवाल या प्रॉम्प्ट के आधार पर जवाब देगा।

    जेमिनी से गूगल मैसेजेस में क्या-क्या कर सकते हैं?

    • गूगल मैसेजेस में जेमिनी का इस्तेमाल सिर्फ सामान्य सवाल पूछने के लिए नहीं किया जा सकता। यह कई रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकता है।
    • जैसे अगर आपको किसी मैसेज का जवाब समझ नहीं आ रहा है, तो Gemini से रिप्लाई ड्राफ्ट करने में मदद ली जा सकती है। या फिर किसी काम, प्लान या विषय पर नए आइडिया चाहिए तो Gemini के साथ बातचीत करके Brainstorming की जा सकती है।
    • इसके अलावा किसी इवेंट को प्लान करने के लिए भी जेमिनी से मदद ली जा सकती है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक उससे सुझाव मांग सकते हैं।

    मैसेज में जेमिनी के साथ एप्स का भी इस्तेमाल

    गूगल मैसेज में जेमिनी के साथ चैट के दौरान एप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जेमिनी को सिर्फ एक सामान्य चैटबॉट के बजाय मैसेजिंग के दौरान काम आने वाले AI असिस्टेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें