किसी भी स्मार्टफोन को ऐसे बनाएं सैटेलाइट फोन, कभी नहीं जाएगा नेटवर्क

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 18 Jan 2018 03:52 PM IST
How to make any smartphone a satellite phone
Thuraya SatSleeve

    कई बार हमारे फोन में नेटवर्क नहीं मिलता है और अगर आप किसी पहाड़ी इलाके या पहाड़ की ऊंची चोटी पर हैं तो फोन में नेटवर्क बड़ी ही मुश्किल से मिलेगा। ऐसे में कई बार हम सैटेलाइट फोन की मदद भी लेते हैं लेकिन आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिसे जानने के बाद माउंट एवरेस्ट पर भी आपके स्मार्टफोन में नेटवर्क मिलेगा।

    Thuraya SatSleeve
    Thuraya SatSleeve

    तो क्या आप चाहते हैं तो अगली बार जब आप हिमालय की चोटियों पर जाएं तो फोन पर आसानी से बात करें तो आपके लिए मार्केट में Thuraya SatSleeve आ गया है। दरअसल यह एक मोबाइल कवर है जो कि सैटेलाइट की तरह है। इसकी मदद से आप मैसेजिंग, ई-मेल चेक और इंटरनेट ब्राउजिंग आसानी से कर सकते हैं।

    यह मोबाइल कवर तीन वेरियंट में आता है

    iPhone के लिए: यह एडाप्टर iPhone 5/5s, iPhone 4/4s और iPhone 6/6S को सपोर्ट करता है।

    एंड्रॉयटड के लिए: यह एडाप्टर फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एस4, Galaxy S3 और S5 के लिए उपलब्ध है।

    SatSleeve+: यह एक यूनिवर्सल एडाप्टर है जो सभी आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइस में सपोर्ट करेगा।

    सैटस्लीव में रीचार्जेबल बैटरी भी है। ऐेसे में आपको बैटरी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके साथ आपको एक सोलर चार्जर भी मिलेगा। इस खास कवर की कीमत $499 यानी करीब 31,841 रुपये है, हालांकि इसकी कीमत यूजर्स को निराश कर सकती है।

    और पढ़ें...