काम की बात: चोरी हो गया या खो गया है आधार कार्ड तो ऐसे करें लॉक, नहीं होगा गलत इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Oct 2023 01:58 PM IST
सार

UIDAI ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा दी है। आधार लॉक होने की स्थिति में उसका इस्तेमाल किसी भी तरह के ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं किया जा सकता है। आइए हम आपको आधार कार्ड लॉक करने का तरीका बताते हैं।

how to lock your card to prevent fraud or misuse know in hindi
Lock Aadhaar Biometric Data - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आधार कार्ड (Aadhaar card) भारत में सबसे जरूरी कागजात में से एक है। देश के सभी नागरिकों के पास आधार कार्ड होना भी जरूरी है, लेकिन कई बार आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी होता है। कई बार आधार कार्ड के खो जाने या चोरी हो जाने के बाद गलत इस्तेमाल डर रहता है। इसे रोकने के लिए UIDAI ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा दी है। आधार लॉक होने की स्थिति में उसका इस्तेमाल किसी भी तरह के ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं किया जा सकता है। आइए हम आपको आधार कार्ड लॉक करने का तरीका बताते हैं।

    ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को कैसे लॉक करें?

    • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
    • अब 'My Aadhaar' के टैब पर क्लिक करें।
    • अब Aadhaar Services सेक्शन से 'Aadhaar Lock/Unlock' पर क्लिक करें।
    • अब 'Lock UID' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब अपना आधार नंबर, नाम और पिन कोड डालें
    • इसके बाद 'Send OTP' पर क्लिक करें।
    • अब ओटीपी डालें। इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

    SMS के जरिए आधार को कैसे लॉक करें?

    • आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर से 1947 पर मैसेज भेजना होगा।
    • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP और आधार नंबर के आखिरी 4 डिजीट लिखकर 1947 पर भेजें।
    • यदि आपका आधार नंबर 123456789012 तो आपको GETOTP 9012 लिखकर मैसेज भेजना होगा।
    • ओटीपी आने के बाद LOCKUID OTP के साथ आधार के आखिरी 4 डिजीट लिखकर मैसेज भेजें।
    • यदि आपका आधार नंबर 123456789012 है और OTP नंबर 123456 है तो आपको LOCKUID 9012 123456 लिखकर भेजना होगा।
    • इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें