बिना हेडफोन व्हाट्सऐप के ऑडियो मैसेज को चुपके से कैसे सुनें

मान लीजिए कि आप किसी मीटिंग में हैं या ऑफिस में हैं और उसी दौरान आपके व्हाट्सऐप पर कोई ऑडियो या वॉयस मैसेज भेजता है और आपके पास हेडफोन नहीं है। ऐसे में आप उस ऑडियो को तो नहीं सुन सकते क्योंकि आपके पास हेडफोन नहीं है और बिना हेडफोन व्हाट्सऐफ के ऑडियो मैसेज को सुनने पर पूरे ऑफिस के लोगों को पता चल जाएगा। तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आप बिना हेडफोन और दूसरे को बिना बताए व्हाट्सऐप के ऑडियो मैसेज को सुन सकते हैं।
चुुपके से व्हाट्सऐप ऑडियो मैसेज सुनने का तरीका क्या है?

वैसे आपको बता दें कि यह फीचर व्हाट्सऐप में पहले से ही है लेकिन आप में से कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। तो अब सवाल यह है कि आखिर मैसेज को बिना हेडफोन सुनें कैसे। मान लीजिए के आपके व्हाट्सऐप नंबर पर किसी ने ऑडियो मैसेज भेजा है तो बस मैसेज को डाउनलोड करने के बाद प्ले बटन दबाइए और कान के पास फोन को लगा लीजिए, ठीक वैसे ही जैसे आप किसी से बात करें समय फोन फोन को कान से लगाते हैं। अब आप बिना शोर मचाए और बिना हेडफोन के इस्तेमाल से व्हाट्सऐप के ऑडियो मैसेज को सुन सकते हैं।