काम की बात: आपके स्मार्टफोन में वायरस है या नहीं, इन तरीकों से पता करें और ऐसे हटाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Dec 2023 01:49 PM IST
सार

मैलवेयर की मदद से हैकर्स आपके पूरे सिस्टम का डाटा ले सकते हैं और यहां तक कि आपके सिस्टम पर कब्जा भी कर सकते हैं और सात समंदर दूर बैठे आपके फोन या कंप्यूटर को ऑपरेट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
How To Know If your Android smartphone Has Malware Or Virus and Steps To Remove It
Malware detections - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वायरस एक तरह के मैलवेयर होते हैं जो खुद को एक नया रूप देने में माहिर होते हैं। रक्तबीज का नाम सुना होगा आपने, ये मैलवेयर भी उसी तरह के होते हैं। एक बार सिस्टम में आने के बाद इनकी संख्या लगातार बढ़ते ही जाती है और ये पूरे सिस्टम में फैल जाते हैं। इनकी मदद से हैकर्स आपके पूरे सिस्टम का डाटा ले सकते हैं और यहां तक कि आपके सिस्टम पर कब्जा भी कर सकते हैं और सात समंदर दूर बैठे आपके फोन या कंप्यूटर को ऑपरेट भी कर सकते हैं।

    • यदि आपके फोन में मैलवेयर है तो Google भी आपको इसके लिए अलर्ट भेजता है।
    • इसके अलावा कई बार फोन में ऐसी जगह पर पॉपअप नोटिफिकेशन देखने को मिलते हैं जहां उन्हें होना ही नहीं चाहिए।
    • फोन का अचानक से स्लो हो जाना भी मैलवेयर के होने की निशानी है।
    • फोन की स्टोरेज अचानक से फुल हो जाती है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
    • आपके फोन का ब्राउजर बार-बार किसी अश्लील या अनजान साइट पर आपको री-डायरेक्ट कर रहा हो।
    • आपकी फैमिली के लोगों को ऐसे मैसेज मिलने लगते हैं जिन्हें आपने भेजा ही नहीं है।
    • अनजान लिंक्स पर क्लिक करने के बाद।
    • मेल, व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए इस तरह के लिंक भेजे जाते हैं।
    • इन लिंक्स पर जब आप क्लिक करते हैं तो एक साइट ओपन होती है और आपके फोन में वायरस पहुंचते हैं।
    • अनजान या संदिग्ध साइट पर विजिट करने से भी आपके फोन में वायरस आ सकते हैं।
    • गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर के अलावा किसी अन्य स्टोर से एप डाउनलोड करने पर।
    • पब्लिक प्लेस जैसे- होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के वाई-फाई से अपने फोन को कनेक्ट करने पर।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें