रेलवे का बड़ा तोहफा, WhatsApp पर ऐसे मिलेगी ट्रेन की लाइव जानकारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 21 Jul 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
How to get live status of trains on Whatsapp, app you needs to know
How to get live status of trains on Whatsapp

    सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को देखकर सरकार भी लोगों को कई सारी सेवाएं ऑनलाइन देने लगी है। इस बार रेलवे ने भारत के 20 करोड़ से ज्यादा व्हाट्सएप यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब आप अपने व्हाट्सएप पर ही जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन कहां है और कितनी देर में आपके स्टेशन पर आएगी। रेलवे की इस सेवा से देश की आम जनता को इंक्वायर के लिए 139 पर कॉल करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

    व्हाट्सएप पर कैसे मिलेगी लाइव ट्रेन की जानकारी

    How to get live status of trains on Whatsapp
    How to get live status of trains on Whatsapp

    अगर आप भी अपने व्हाट्सएप पर अपनी ट्रेन के बारे में जानना चाहते हैं कि आपकी ट्रेन कहां है तो फटाफट इस नंबर 7349389104 को अपने फोन में सेव कर लीजिए। अब आपको सिर्फ इतना करना है कि जिस ट्रेन का आप लाइव स्टेटस जानना चाहते हैं उस ट्रेन का नंबर इस फोन नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भेजना है। मैसेज भेजने के बाद 10 सेकेंड के भीतर में आपको आपकी ट्रेन का लाइव अपडेट मिल जाएगा। मैसेज में आपको ट्रेन कहां है, कितनी देर में अगले स्टेशन पर पहुंचेगी और कितनी देरी से चल रही है। ऐसी सभी जानकारियां आपको मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें