काम की बात: कहीं गिर गया है आपका ईयरबड्स तो परेशान ना हों, ऐसे करें सर्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Nov 2023 12:09 PM IST
सार

ऑडियो कैटेगरी में ईयरबड्स आज सबसे पोपुलर गैजेट हो गया है। ईयरबड्स को इस्तेमाल करने में तो काफी आनंद आता है, लेकिन कई बार यह गिर जाता है या घर में ही कहीं खो जाता है तो बड़ी दिक्कत होती है, क्योंकि ये साइज में इतने छोटे होते हैं कि जल्दी नजर नहीं आते हैं।

विज्ञापन
How to find lost earbuds or TWS here to know in hindi
Earbuds - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आजकल हर कोई ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहा है। ऑडियो कैटेगरी में ईयरबड्स आज सबसे पोपुलर गैजेट हो गया है। ईयरबड्स को इस्तेमाल करने में तो काफी आनंद आता है, लेकिन कई बार यह गिर जाता है या घर में ही कहीं खो जाता है तो बड़ी दिक्कत होती है, क्योंकि ये साइज में इतने छोटे होते हैं कि जल्दी नजर नहीं आते हैं। वैसे आप अपने फोन की मदद से ही ईयरबड्स को खोज सकते हैं। आइए इसका तरीका आपको बताते हैं...

    कई बड़े ब्रांड्स अपने ईयरबड्स के साथ एप का सपोर्ट देते हैं और कई ईयरबड्स के साथ ट्रैकिंग का सपोर्ट मिलता है। एप्स के जरिए भी आप अपने ईयरबड्स को ट्रैक कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल के फाइंड माय डिवाइस एप भी ईयरबड्स को ट्रैक करने में मदद करता है। एप के जरिए किसी ईयरबड्स को ट्रैक करने के लिए एप में जाना होगा और डिवाइस की लिस्ट पर क्लिक करना होगा। लिस्ट ओपन होने के बाद बड्स के नाम पर क्लिक करना होगा और फिर फाइंड के ऑप्शन पर जाना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फाइंड माय डिवाइस एप में भी इसी तरह का ऑप्शन मिलता है। फाइंड माय एप्स की मदद से आप अपने फोन को भी खोज सकते हैं और रिमोटली डाटा भी डिलीट कर सकते हैं। फाइंड माय डिवाइस गूगल का एप है जो कि खासतौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें