यूट्यूब के वीडियो स्मार्टफोन और लैपटॉप में कैसे डाउनलोड करें

सोशल मीडिया पर आजकल वीडियोज की बाढ़-सी आई है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तो क्रिएटिव वीडियोज की भरमार है और यही हालत यूट्यूब की भी है। YouTube पर आपको सबसे ज्यादा वीडियोज मिलेंगे। कई बार ऐसा होता है कि हमें यूट्यूब का कोई वीडियो पसंद आ जाता है जिसे हम डाउनलोड करके किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं या फिर फोन में रख लेना चाहते हैं। आइए आज हम यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के तरीके बताते हैं।
वैसे तो यूट्यूब एप में ही वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन देखने की सुविधा देता है लेकिन कई वीडियोज के साथ ये सुविधा नहीं मिलती है। यदि आप इस तरीके से वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले यूट्यूब एप को ओपन करें और उस वीडियो पर जाएं जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। वीडियो के साथ लाइक और शेयर बटन के साथ डाउनलोड का भी बटन दिखेगा जिसपर क्लिक करके आप वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरीके से डाउनलोड किए गए वीडियोज को आप लाइब्रेरी में देख सकते हैं।
यदि आप फोन में हमेशा के लिए किसी वीडियो को डाउनलोड कर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप Snaptube की मदद लेनी होगी। तो सबसे पहले इस एप को एप स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद यू्ट्यूब के उस वीडियो के लिंक को कॉपी करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। अब इस एप में लिंक को पेस्ट करें और फिर डाउनलोड करें
यदि आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां भी आपको थर्ड पार्टी वेबसाइट की मदद लेनी होगी। लैपटॉप में यूट्यूब वीडियो आप SaveFrom.net जैसी कई थर्ड पार्टी वेबसाइट से कर सकते हैं। पहले आपको वीडियो के लिंक को कॉपी करना होगा और फिर से इन वेबसाइट के सर्च बार में जाकर पेस्ट करना होगा। इन वेबसाइट्स पर आपको वीडियो की क्वॉलिटी के भी कई विकल्प मिलते हैं।
- Boat ने डॉल्बी एटमॉस 3D के साथ भारत में लॉन्च किया नया साउंडबार
- Fujifilm Instax Mini Link Review: कितने काम का है यह इंस्टैंट मोबाइल फोटो प्रिंटर?
- ये हैं 'देसी' नाम वाले भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, क्या ट्विटर-फेसबुक को दे पाएंगे टक्कर?
- घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 10000mAh का पावरबैंक, चार इनबिल्ट केबल से है लैस