काम की बात: WhatsApp से दिल्ली मेट्रो का टिकट कैसे बुक करें, फटाफट जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Oct 2023 09:41 AM IST
सार

टिकट बुकिंग की यह सुविधा सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सभी मेट्रो लाइन के लिए उपलब्ध रहेगी। आपको WhatsApp चैट में ही टिकट मिल जाएगा जिसे स्कैन करके आप यात्रा कर सकेंगे। चलिए हम आपको WhatsApp के जरिए दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने का तरीका बताते हैं...

विज्ञापन
How to book Delhi Metro ticket on WhatsApp in hindi
delhi metro whatsapp Ticket - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने हाल ही में WhatsApp से टिकट बुकिंग की सुविधा दी है। अब आप आराम से WhatsApp से ही दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट बुक कर सकते हैं और कही भी यात्रा कर सकते हैं। WhatsApp के जरिए दिल्ली मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का भी टिकट लिया जा सकता है। आपको WhatsApp चैट में ही टिकट मिल जाएगा जिसे स्कैन करके आप यात्रा कर सकेंगे। चलिए हम आपको WhatsApp के जरिए दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने का तरीका बताते हैं...

    दिल्ली मेट्रो का WhatsApp आधारित टिकट सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। यह पूरा काम एक चैटबॉट के जरिए पूरा होगा। मेट्रो टिकट बुक करने के लिए अपने फोन में +91-9650855800 नंबर सेव कर लें।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप एप में जाकर 9650855800 पर hi लिखकर भेजें।अब अपनी भाषा का चयन करें।इसके बाद "Buy Ticket" के बटन पर क्लिक करें।अब उस स्टेशन का नाम डालें जहां से आपको यात्रा करनी है।अब उस स्टेशन का नाम डालें जहां तक आपको यात्रा करनी है।इसके बाद पेमेंट करें और टिकट प्राप्त करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें