ई-पेमेंट और ब्राउजिंग को ऐसे बनाएं सुरक्षित, बचे रहेंगे धोखाधड़ी से

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 14 Jul 2018 09:17 AM IST
How to be safe during online transactions and payment
online transactions

    आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रांजेक्शन और ई-मेल का खूब इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद उन्हें लगता है कि कहीं कोई ईमेल अकाउंट या ट्रांजेक्शन को हैक न कर ले। इस समस्या एचटीटीपीएस तकनीक से लैस वेबसाइट का इस्तेमाल कर बचा जा सकता है। लेकिन प्रत्येक बार एचटीटीपीएस को जांचना संभव नहीं है। ऐसे में इस एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं।

    ‘एचटीटीपीएस एवरीवेयर’ (https-everywhere) को मुफ्त में अपने ब्राउजर में इंस्टॉल कर सकते हैं। यह एक्सटेंशन क्रोम ब्राउजर, मॉजिला फायरफॉक्स और ओपेरा मिनी को सपोर्ट करता है। यूजर्स डेस्कटॉप और लैपटॉप से सुरक्षित ब्राउजिंग के लिए इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके लिए यूजर अपने ब्राउजर को खोलें उसके बाद उसके यूआरएल बॉक्स में https://www.eff.org/https-everywhere टाइप करें और एंटर बटन दबाएं। इसके बाद जो वेबसाइट खुलेगी, उसमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से किसी एक को आप अपने ब्राउजर में इंस्टॉल करें।

    ब्राउजर के साथ इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करने के बाद आपके ब्राउजर के यूआरएल के पास इसका चिह्न दिखाई देने लगेगा। इस पर क्लिक करके आप उस एक्सटेंशन का मेन्यू खोल सकते हैं। यूं तो यह एक्सटेंशन पहले से ही कई वेबसाइट को ब्लॉक कर देता है, मगर आप ‘ऑल एचटीटीपीएस रिक्वेस्ट’ को ऑन कर सकते हैं, जिससे गैर एचटीटीपीएस वेबसाइट बंद हो जाएंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें