Tech Tips: यूज होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे OTP, फोन में तुरंत करें यह सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Oct 2023 04:34 PM IST
सार

आमतौर पर हम ओटीपी या टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन वाले मैसेज को इस्तेमाल करने के बाद डिलीट नहीं करते हैं, जबकि हमें ऐसा करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग बताएंगे जिसे फोन में ऑन करने के बाद आपके फोन से ओटीपी और 2FA कोड अपने आप डिलीट हो जाएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
How to automatically delete OTP and 2FA message codes from your iPhone
OTP AUTO DELETE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    डिजिटल दुनिया में अपनी डिवाइस को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए टेक कंपनियां भी काम कर रही हैं लेकिन यदि हम और आप जागरूक नहीं होगे तो यह संभव नहीं है। आमतौर पर हम ओटीपी या टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन वाले मैसेज को इस्तेमाल करने के बाद डिलीट नहीं करते हैं, जबकि हमें ऐसा करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग बताएंगे जिसे फोन में ऑन करने के बाद आपके फोन से ओटीपी और 2FA कोड अपने आप डिलीट हो जाएंगे। आइए जानते हैं...

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह फीचर फिलहाल सिर्फ आईफोन में है, वह भी सिर्फ उन्हीं आईफोन में है जिनमें iOS 17 है। तो चलिए अब सेटिंग का तरीका जानते हैं।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके आईफोन में आईओएस 17 है या नहीं।
    • इसके बाद फोन की सेटिंग में जाएं।
    • अब मेन्यू से पासवर्ड चुनें।
    • इसके बाद Password Options पर क्लिक करें।
    • अब Clean Up Automatically को ऑन कर दें।

    इस सेटिंग के ऑन होने के बाद ओटीपी और 2FA को iPhone अपने आप डिलीट कर देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें