पासवर्ड लीक होने पर भी सुरक्षित रहेगा गूगल अकाउंट: 2-स्टेप वेरिफिकेशन कैसे करें एक्टिव? जानें सबसे आसान तरीका
आज के समय में एक गूगल अकाउंट सिर्फ जीमेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे गूगल डॉक्स, गूगल ड्राइव और प्ले स्टोर की पेमेंट इंफॉर्मेशन भी जुड़ी होती है। ऐसे में 2-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिव करना काफी जरूरी हो जाता है। इससे पासवर्ड चोरी होने की स्थिति में भी बिना दूसरे वेरिफिकेशन के कोई आपके अकाउंट में आसानी से प्रवेश नहीं कर सकता। आइए जानते हैं स्मार्टफोन या पीसी में 2-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिव करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

विस्तार
आज के दौर में एक गूगल अकाउंट सिर्फ जीमेल ईमेल सर्विस चलाने तक सीमित नहीं रह गया है। इसी एक अकाउंट के जरिए यूजर्स गूगल डॉक्स, गूगल ड्राइव, गूगल फाेटोज और कई अन्य सर्विसेज को एक्सेस करते हैं।
इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर एप्स या गेम्स खरीदने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्रेडिट या डेबिट कार्ड या यूपीआई जैसी पेमेंट इन्फॉर्मेशन भी इसी अकाउंट से लिंक होती है। ऐसे में गूगल अकाउंट का सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।
क्या है 2-स्टेप वेरिफिकेशन?
2-स्टेप वेरिफिकेशन गूगल अकाउंट की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाली दो चरणों की प्रक्रिया है। इसमें पहले यूजर को पासवर्ड डालना होता है, उसके बाद दूसरे तरीके से अपनी पहचान की पुष्टि करनी होती है। इससे अकाउंट की सुरक्षा बढ़ जाती है और बिना अनुमति किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अकाउंट में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है
पासवर्ड चोरी होने पर भी मिलेगी सुरक्षा
अब अगर मान लीजिए किसी तरह आपके गूगल अकाउंट का पासवर्ड लीक या चोरी हो जाता है। ऐसे में सिर्फ उस पासवर्ड के आधार पर अकाउंट में प्रवेश नहीं किया जा सकता है।
लॉगिन पूरा करने के लिए दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप को भी पूरा करना जरूरी होगा। इससे बिना अनुमति अकाउंट में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है।
गूगल अकाउंट में 2 स्टेप वेरिफिकेशन कैसे एक्टिव करें?
- मैनेज योर गूगल अकाउंट पर जाएं:अब स्क्रीन पर दिखाई दे रही प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद मैनेज योर गूगल अकाउंट ऑप्शन चुनें।
- सिक्योरिटी एंड साइन-इन खोलें:अब बाईं तरफ दिए गए डैशबोर्ड में सिक्योरिटी एंड साइन-इन ऑप्शन पर जाएं। यहां पर हाउ यू साइन इन टू गूगल सेक्शन के अंदर 2 स्टेप वैरिफिकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करें।
- अपना पासवर्ड डालें:यहां पर 2 स्टेप वेरिफिकेशन के पेज पर जाने के बाद गूगल आपसे आपके अकाउंट का पासवर्ड इंटर करने के लिए कहेगा। अब पासवर्ड डालने के बाद सेकेंड स्टेप वाला पेज खुलेगा। यहीं से आप गूगल अकाउंट के लिए दूसरे वेरिफिकेशन का तरीका सेट कर सकते हैं।
सेकेंड वेरिफिकेशन के लिए मिलते हैं कई विकल्प
गूगल अकाउंट में दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप के लिए कई विकल्प दिए जाते हैं। इसमें पासकी और सिक्योरिट की, गूगल प्रॉम्प्ट, ऑथेंटिकेटर, फोन नंबर और बैकअप कोड्स जैसे कई विकल्प दिए जाते हैं। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है।
गूगल ऑथेंटिकेटर से भी बना सकते हैं वेरिफिकेशन कोड
- गूगल अकाउंट की सुरक्षा के गूगल ऑथेंटिकेटर का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन कोड्स भी बनाए जा सकते हैं। इन कोड्स को लॉगिन के दौरान दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इस तरह 2- स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिव करने के बाद अकाउंट की सुरक्षा केवल पासवर्ड पर निर्भर नहीं रहती और लॉगिन के दौरान पहचान की पुष्टि के लिए एक अतिरिक्त चरण जुड़ जाता है।