Holi 2023: होली की तस्वीरों को बनाएं यादगार, यहां जानें बेस्ट फोटोग्राफी टिप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Mar 2023 06:34 PM IST
सार

कोई त्योहार हो या पार्टी हर एक पल को लोग कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं, हालांकि फोटो को प्रिंट कराकर एलबम बनाने वालों की संख्या धीरे-धीरे काफी कम हो गई है। वैसे आज के दौर में फोटोग्राफी का तरीका बदल गया है।

Holi 2023 IPhone 14 Best Photography Tips And Tricks shot on iphone
Shot on iPhone HOLI 2023 - फोटो : Instagram/rohit_apf

    विस्तार

    आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है और हर कोई अपनी जिंदगी के एक-एक पल को यादगार बना लेना चाहता है। कोई त्योहार हो या पार्टी हर एक पल को लोग कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं, हालांकि फोटो को प्रिंट कराकर एलबम बनाने वालों की संख्या धीरे-धीरे काफी कम हो गई है। वैसे आज के दौर में फोटोग्राफी का तरीका बदल गया है। पहले कैमरे से फोटोग्राफी होती थी और लोगों के पास ऐसे-ऐसे स्मार्टफोन हैं जो कैमरे को सीधी टक्कर देते हैं। आप में से भी अधिकतर लोग मोबाइल से ही फोटोग्राफी करते हैं और इस होली भी करेंगे ही। कई लोगों के पास आईफोन 14 सीरीज का फोन होगा। वैसे तो आप अपने फोन के फीचर्स के बारे में जानते ही होंगे, फिर भी चलिए हम आपको होली 2022 में आईफोन 14 PRO या MAX से फोटोग्राफी के कुछ टिप्स बताते हैं...

    आईफोन 14 से कैसे करें बेस्ट फोटोग्राफी

    iPhone 14 Pro Max
    iPhone 14 Pro Max - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
    • प्रीसेट कैमरा फीचर

    iPhone 13, iPhone SE (3rd) और उसके बाद के मॉडल वाले आईफोन में आप एक सेटिंग कर सकते हैं जिसके बाद जब भी कैमरा ओपन करेंगे तो आपको वही सेटिंग मिलेगी। ऐसे में आपको बार-बार ब्राइटनेस या कॉन्ट्रास्ट को सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    • मैक्रो मोड

    यदि आपके पास आईफोन 13 सीरीज या उसके बाद का कोई आईफोन है तो आप इस होली मैक्रो फोटोग्राफी से धमाल मचा सकते हैं। आईफोन का मैक्रो मोड 2 सेंटीमीटर से बहुत ही क्लोजअप फोटो क्लिक करता है। iPhone 13 Pro और इसके बाद के मॉडल मैक्रो मोड में वीडियो, स्लो-मोशन और टाइम लैप्स भी रिकॉर्ड करते हैं।

    • आईफोन 14 का एक्शन मोड

    iPhone 14 और iPhone 14 Pro के साथ पहली बार एक्शन मोड दिया गया है और इसका बेहतरीन इस्तेमाल आप इस होली में कर सकते हैं। होली में यदि कोई किसी को रंग लगाकर भाग भी रहा है तो आप उसे खूबसूरती के साथ कैप्चर कर सकते हैं। एक्शन मोड लो लाइट में भी शानदार काम करता है।

    • सिनेमैटिक मोड

    आईफोन 13 सीरीज और आईफोन 14 सीरीज के साथ एपल ने सिनेमेटिक मोड दी है जो कि वीडियोग्राफी के लिए है। सिनेमेटिक मोड किसी प्रोफेशनल कैमरे की तरह वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। सिनेमेटिक मोड पर क्लिक करने के बाद आप f बटन पर क्लिक करके डेफ्थ ऑफ फील्ड को कंट्रोल कर सकते हैं। सिनेमेटिक मोड में कैमरा ऑटोमेटिक दो सब्जेक्ट के बीच फोकस और डीफोकस होता है। इस मोड में आपको कई सारे फिल्टर्स भी मिलेंगे। इस मोड में आप सिनेमा ग्रेड के वीडियो बना सकते हैं।

    • शानदार पोट्रेट मोड

    यह बात आप भी जानते हैं कि आईफोन का पोट्रेट मोड किसी डीएसएलआर कैमरे को सीधी टक्कर देता है। iPhone 14 Pro Max के साथ पोट्रेट मोड में 3x जूम भी मिलता है जो कि आपकी होली की तस्वीरों को यादगार बना सकता है

    • Apple Pro Raw

    iPhone 14 Pro Max के साथ एपल ने पहली बार 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरा ओपन करने के बाद RAW पर क्लिक करके आप 48 मेगापिक्सल वाले लेंस को एक्टिव कर सकते हैं। इस मोड में आप दूर की तस्वीरों को भी क्रॉप करके अच्छी फोटो प्राप्त कर सकते हैं।

    • पानी और रंग बेअसर

    iPhone 14 Pro और Pro Max सेरेमिक शील्ड फ्रंट के साथ आते हैं। इसके अलावा ये फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी हैं तो आप बेफिक्र होकर होली में इनसे फोटोग्राफी कर सकते हैं। iPhone 14 Pro और Pro Max सेरेमिक शील्ड फ्रंट के साथ आते हैं। इसके अलावा ये फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी हैं तो आप बेफिक्र होकर होली में इनसे फोटोग्राफी कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें