अलीबाबा और फोर्ड ने बनाई स्टाफलेस कार वेंडिंग मशीन, जानें क्या है खासियत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
alibaba's and ford unveiled car vending machine, giving free test drive for three days

    चीन में एक कार वेंडिंग मशीन बनाई गई है जिसकी सहायता से कार खरीदने वाले ग्राहक टेस्ट ड्राइव के लिए कारें ले सकेंगे। सुपर टेस्ट ड्राइव नाम की कार वेंडिंग मशीन को अलीबाबा और फोर्ड ने बनाया है। साथ ही अगर किसी को कार पसंद आती हैं तो वह टीमॉल एप के जरिए उन्हें खरीद भी सकते हैं।

    यह कार वेंडिंग मशीन मस्टीफ्लोर और स्टाफलेस है। इसमें कुल 42 कारें रखी गई हैं। इसके अलावा यहां फोर्ड के 10 मॉडल भी मौजूद हैं। एप की सहायता से लॉग इन करके ग्राहक महज 10 मिनत में तीन दिन तक कार की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। इसमें शर्त ये होगी कि जब ग्राहक टीमॉल एप में लॉगइन करें तो उन्हें अपनी पसंदीदा कार के साथ एक सेल्फी पोस्ट करनी होगी।

    विज्ञापन

    इसके बाद विरिफिकेशन किया जाएगा और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होते है ग्राहक अपनी पसंदीदा कार ले सकते हैं। प्रोसेस जैसे ही पूरा होगा वैसे ही मशीन ग्राहकों को ऑटोमेटिकली कार दे देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें